फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mother's interference is creating a rift in the couple's relationship.

Shamli News: मायके पक्ष की दखलअंदाजी दंपती के रिश्तों में डाल रही दरार

Sat, 28 Dec 2024 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mother's interference is creating a rift in the couple's relationship.

विज्ञापन
शामली। मोबाइल फोन पर ससुराल से ज्यादा मायके को समय देना, किसी अन्य से बात करना और मायके पक्ष का दखल ज्यादा होना पति-पत्नी के बीच रिश्ते में दरार का कारण बन रहा है। महिला थाने पर हर महीने आने वाले 30-40 पारिवारिक विवाद के मामलों में करीब 8-10 मामले इसी तरह के हैं।
वर्तमान दौर में मोबाइल फोन जीवन का हिस्सा बना हुआ है, लेकिन अब यह पारिवारिक विवादों का एक कारण बन रहा है। मोबाइल फोन पर ज्यादा देर तक बात करना पति पत्नी के रिश्तों में दरार पैदा कर रहा है। महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने बताया कि इस तरह के अधिकतर मामलों में काउंसिलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच सुलह होने पर दोनों साथ रहने को राजी हो जाते हैं। इस तरह के मामलों में बताया जाता है कि मोबाइल का उपयोग करें, न कि दुरुपयोग। फोन पर मायके और ससुराल पक्ष दोनों को समय दे। किसी पक्ष को ये लगे कि उनकी उपेक्षा हो रही है। ऐसा करने से पारिवारिक रिश्ते मधुर बने रहेंगे और पारिवारिक विवाद होने की गुंजाइश कम रहेगी।
विज्ञापन

केस एक
एक महिला ने शिकायत कर बताया कि उसका पति उसे मोबाइल फोन पर बात करने से रोकता है और मारपीट करता है। दोनों पक्षों को बुलाकर जानकारी की गई तो पता चला कि महिला किसी अन्य युवक से बात करती थी। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच तकरार होती थी। दोनों को समझाने पर सुलह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
महिला ने पति पर मारपीट करने व ससुराल वालों पर तंग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। मामले की जांच की गई तो सामने आया कि महिला फोन पर अपने मायके में ज्यादा समय देती थी। इसे लेकर घर के कामकाज भी प्रभावित होते रहे थे। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। स्थिति यहां तक पहुंच गई थी कि दोनों अलग होना चाहते थे, लेकिन दोनों पक्षों को समझाने पर पति-पत्नी साथ रह रहे हैं।

केस तीन
शामली क्षेत्र की एक महिला की तरफ से शिकायत मिली कि पति परेशान करता है, वह ससुराल नहीं जाना चाहती। जांच में सामने आया कि महिला अपनी मां से फोन पर ज्यादा बात करती थी। इसके चलते मायके पक्ष का ससुराल में दखल ज्यादा होने से पति-पत्नी के रिश्तों में दरार हो गई। पति-पत्नी दोनों थाने पहुंचे तो साथ रहने को तैयार हो गए, लेकिन महिला की मां उन दोनों को अलग करने और खर्चा देने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed