फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   mother not took baby

मासूम की किलकारी से भी नहीं पसीजा मां का दिल

Mon, 06 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 06 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
शामली। ‘लबों पे उसके कभी बददुआ नहीं होती, बस एक मां है जो मुझसे खफा नहीं होती...।’  मशहूर शायर मुनव्वर राणा की ये पंक्तियां मां और उसके बच्चे के बीच ममता, प्यार, और त्याग की अनूठी तस्वीर पेश करती है। मगर रविवार को शामली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक मां का जो रूप देखा, उससे हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन


सात माह की मासूम बिटिया को रोती बिलखती हालत में कुर्सी पर छोड़कर महिला चली गई। ममता की मूरत कही जाने वाली मां का दिल जरा भी नहीं पसीजा कि वह फूल सी बच्ची को गले से लगा ले। लोग यही सोचते रह गए कि यह महिला पत्थर दिल थी या फिर उसकी इतनी बड़ी मजबूरी कि बिटिया को साथ भी न ले जा सके। 
विज्ञापन


कालेज में पढ़ने वाली एक युवती ने युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते 2014 में अपनी मर्जी से शादी की। दोनों की शादी को उनके परिजनों ने स्वीकार कर लिया और हंसी खुशी से रहने लगे। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। उसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। युवती के पिता ने कोतवाली में शिकायत की तो मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। रविवार को इस मामले में सुनवाई की तिथि निर्धारित थी। इसके चलते दोनों अपने अपने परिजनों के साथ एसपी आफिस पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई तो हुई लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। इसी दौरान महिला ने गुस्से में आकर सात माह की बेटी को कुर्सी पर पटका और चल दी। परिवार परामर्श केंद्र वालों ने समझाया कि यह तुम्हारी बेटी है, लेकिन महिला नहीं मानी। गर्मी के चलते मासूम बेटी कुर्सी पर जाती हुई मां की ओर देखकर किलकारियां मारने लगी। लेकिन इस पर परिवार परामर्श केंद्र वालों ने बेटी के पिता को समझाया। काफी देर बाद बाप से अपनी बेटी को गले लगाकर उसके लिए दूध का इंतजाम कराया, लेकिन मां की बेरुखी और ममत्व की आस में मासूम रोती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed