फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mosquitoes dying on paper, people in reality

Shamli News: कागजों में मर रहे मच्छर, हकीकत में लोग

Wed, 01 Nov 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mosquitoes dying on paper, people in reality
शामली। शहर में मच्छरों से बचाव के लिए नगरपालिका की तरफ से की जा रही फॉगिंग केवल कागजों में हो रही है। जिसमें मच्छर मरने के बजाए लोग जान से जा रहे हैं। नगरपालिका में 25 वार्ड है, जिनमें रोस्टर के अनुसार रोजाना चार मशीनों से फॉगिंग कराने का दावा किया जाता है। एक मशीन में रोजाना 20 लीटर तेल दिया जा रहा है। इनमें तीन मशीनें वार्डाें में और एक मशीन विशेष स्थानों के लिए चलती है। पालिका के रोस्टर के अनुसार वार्ड में 15 दिन बाद नंबर पड़ेगा। अगर वार्ड बड़ा होता है तो इससे ज्यादा दिन लगते हैं। शहर के दो मोहल्लों में पड़ताल की तो लोगों ने बताया कि उनके यहां फॉगिंग करने वाला कोई नहीं आता जबकि कुछ ने कहा कि इस सीजन में मुश्किल से एक या दो बार ही फॉगिंग हुई है। मच्छर खूब पनप रहे हैं, जिससे बुखार व अन्य बीमारियां फैल रही है।
विज्ञापन

डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल का प्रकोप लगातार
जिले में डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल, टाइफाइड बुखार का प्रकोप है। डेंगू के 28 मरीजों की एलाइजा जांच में पुष्टि हो चुकी है जबकि कार्ड से जांच में रोजाना डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। बुखार से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में बुखार से कोई मौत दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

बोले मोहल्लेवासी-
-मोहल्ला आर्यपुरी में मलाल ने बताया कि उन्होंने तो कभी नगरपालिका की तरफ से फॅगिंग होते हुए नहीं देखी। मच्छर खूब पैदा हो रहे हैं, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहल्ला आर्यपुरी निवासी नितिन कुमार ने बताया दो बार फॉगिंग हुई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है। मच्छरों पर इसका कोई असर भी नहीं होता। नाले-नालियों में मच्छरों की भरमार है।
- मोहल्ला आर्यपुरी निवासी कविता ने कहा कि इस सीजन में नगरपालिका की तरफ से सिर्फ दो बार फॉगिंग हुई है। मशीन धुआं तो छोड़ गई, लेकिन मच्छरों पर उसका कोई असर नहीं हुआ। मच्छरों की भरमार से लोग बीमार हो रहे हैं।
- मोहल्ला हाजीपुरा निवासी परवेज का कहना है कि मोहल्ले में कोई फॉगिंग अभी तक नहीं हुई। मच्छर बहुत ज्यादा है, जिससे बुखार का प्रकोप फैला है।
- मोहल्ला हाजीपुरा नाला पटरी निवासी नसीम ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले एक बार फॉगिंग हुई थी। इसके बाद कोई नहीं आया। फॉगिंग न होने से मच्छराें की भरमार है।

शहर के सभी वार्डों में रोस्टर के अनुसार फॉगिंग की जा रही है। प्रत्येक वार्ड में 10 से 15 दिन में फॉगिंग का नंबर आता है। रोजाना चार मशीनों से फॉगिंग की जा रही है। दीपावली तक मच्छराें का प्रकोप ज्यादा रहता है। इसलिए उनकी कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा वार्डों में फॉगिंग कराई जाए।
- रामेंद्र सिंह, ईओ नगरपालिका शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed