फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   More than one lakh population of Khadar area deprived of bus service

Shamli News: खादर क्षेत्र की एक लाख से अधिक की जनसंख्या बस सेवा से वंचित

Fri, 27 Dec 2024 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh population of Khadar area deprived of bus service
कैराना। खादर क्षेत्र की एक लाख से अधिक की जनसंख्या बस सेवा से वंचित है। ग्रामीणों को आने-जाने के लिए डग्गामार वाहनों और ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कैराना से खुरगान होते हुए बिड़ौली तक खादर क्षेत्र में 20 से अधिक गांव पड़ते हैं। इस मार्ग पर मलकपुर, गंदराऊ, खुरगान, बसेड़ा, दभेडीखुर्द, अकबरपुर सुनहटी, पठेड, मंडावर, बीबीपुर हटिया, बरनाली आदि गांव की एक लाख से अधिक की जनसंख्या को आने जाने के लिए ई-रिक्शा, जुगाड़, टेंपो आदि का सहारा लेना पड़ता है। लोगों को सबसे अधिक समस्या रात के समय तब आती है जब कोई बीमार पड़ जाए और उसे डॉक्टर के पास ले जाना पड़ जाए। कई बार ग्रामीण खादर क्षेत्र में बस चलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


बोले ग्रामीण
दभेड़ीखुर्द के पूर्व प्रधान मुंशाद अली चौहान ने बताया कि उन्होंने कई बार खादर क्षेत्र में बस सेवा की मांग की। एक बार बसों का संचालन भी हुआ था, लेकिन बाद में बंद कर दिया गया। प्रशासन को चाहिए कि क्षेत्र में बस सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदराऊ के प्रधान मुनव्वर ने बताया कि बस सेवा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है। स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को डग्गामार वाहनों से जाना पड़ता है।

मंडावर निवासी फारूक ने बताया कि खादर क्षेत्र में बस सेवा नहीं होने के कारण बहुत समस्याएं हैं। बीमार लोगों को अस्पताल आने-जाने में बड़ी समस्या आती है। पढ़ने वाले छात्रों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। खादर क्षेत्र में प्रशासन को बस सेवा शुरू करनी चाहिए।

यूसुफपुर चौतरा निवासी मोहसिन ने बताया कि खादर क्षेत्र में बस सेवा का नहीं होना बड़ी समस्या है। प्रशासन को एक लाख से अधिक की आबादी के लिए बस सेवा शुरू करनी चाहिए।




मामले की जानकारी नहीं है। कैराना खादर क्षेत्र में बस सेवा के लिए रोडवेज और परिवहन के अधिकारियों से बात की जाएगी। प्रयास रहेगा कि लोगों की समस्या का समाधान कराया जाए। - अरविंद चौहान, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed