{"_id":"6adbb0a6866e27cb6b0560fc","slug":"more-than-one-crore-was-paid-out-to-outsourced-employees-as-wages-shamli-news-c-26-1-smrt1048-176664-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन के नाम पर हो गया एक करोड़ से अधिक का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन के नाम पर हो गया एक करोड़ से अधिक का भुगतान
Sat, 24 Oct 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के नाम पर 11 माह में संबंधित ठेका फर्म को एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जाने का मामला सामने आया है। नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी को सात दिन में इस प्रकरण की जांच कर गबन में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई कर रिकवरी के निर्देश दिए।
पालिका के पथ प्रकाश, जलकल, सफाई एवं सामान्य कार्यालय में आउटसोर्सिंग करीब 250 कर्मचारियों को ठेका कंपनी के माध्यम से रखा गया है। पालिका से इन कर्मचारियों का प्रति माह वेतन का भुगतान संबंधी कंपनी के ठेकेदार को किया जाता है। नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने शुक्रवार को बताया कि पालिका के राजस्व निरीक्षक चंद्र किशोर पटेल ने उन्हें मौखिक रूप से अवगत कराया कि आउटसोर्सिंग स्टॉफ की अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक लगभग 11 माह में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन के संबंध में ठेका कंपनी को प्रति माह करीब नौ लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।
इस तरह से 11 महीने में एक करोड़ रुपये अधिक का फर्म को भुगतान किया गया है। पालिकाध्यक्ष ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी को पत्र लिखकर जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अधिशासी अधिकारी से कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दिए गए 11 माह के वेतन में इतना बड़ा अंतर किस कारण से आया है और इसमें किस ठेकेदार, कर्मचारी या अधिकारी की गलती है और रुपये का किस प्रकार भुगतान हुआ, इससे उन्हें अवगत कराया जाए।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी का कहना है कि पालिकाध्यक्ष का पत्र प्राप्त हो गया है। इस प्रकरण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।