{"_id":"618ac1011ca7c8329a33e025","slug":"more-than-eight-thousand-families-are-waiting-for-their-home-shamli-news-mrt5641762187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के 8786 लाभार्थियों की किस्त अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के 8786 लाभार्थियों की किस्त अटकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ हजार से ज्यादा परिवारों को हैं अपने आवास का इंतजार
शामली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को ग्रहण लगता नजर आ रहा है। जिले के 8786 लाभार्थियों की किस्त शासन स्तर पर अटकी हुई है। जिसकी वजह से सैकड़ों लाभार्थियों के तो आवास तक का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। जबकि हजारों लाभार्थियों को दूसरी व तीसरी किस्त नहीं मिलने से आवास निर्माण बीच में ही अटक गए हैं। लाभार्थी किस्त पाने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। विभागीय अधिकारी पैसा न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर रहे हैं।
जिले में 14858 प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के पात्र हैं। इनमें से अब तक 9065 लाभार्थियों को तीनों किस्त मिल चुकी हैं। लेकिन 812 लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक पहली किस्त ही नहीं मिली हैं। योजना में चयन होने पर कुछ लोगों ने जर्जर और पुराने मकान तोड़ दिए, जिसके चलते वह खुले आसमान के नीचे आ गए हैं या कहीं किराए पर शरण लेने को मजबूर हुए हैं। लेकिन पहली किस्त ही नहीं आने से इन लाभार्थियों के मकान का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
इनके बीच 2181 लाभार्थियों को दूसरी और 5793 लाभार्थियों को तीसरी किस्त का पैसा नहीं मिला हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद अभी तक किस्त का पैसा अटका हुआ है। इसके चलते इन आवासों के निर्माण का कार्य रुक गया है। ये लोग आधे अधूरे निर्मित आवास में रहने को मजबूर हैं या फिर अभी भी किराए के मकान में शरण लिए हुए हैं। जिसके चलते उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
केस-1
शहर के मोहल्ला कलंदर शाह निवासी रूबीना पत्नी दिलशाद ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने योजना में आवेदन किया था। पात्रों की सूची में नाम शामिल होने के बाद भी उन्हें अभी तक पहली किस्त नहीं मिली है। जिसके चलते उन्हें जर्जर मकान में रहना पड़ रहा है।
केस-3
शहर के चांद मस्जिद निवासी तसव्वर का कहना है कि योजना में पात्र होने के बाद भी उन्हें पहली किस्त का पैसा नहीं मिला। जर्जर मकान में परिवार रह रहा है। ऐसे में कभी भी हादसा होने का डर सताता रहता है। डूडा कार्यालय में संपर्क करते हैं तो अधिकारी शासन स्तर पर पैसा अटका होने की बात कहते हैं।
केस-4
मोहल्ला पंसारियान मोमीना व नूरजहां का कहना है कि वह योजना में पात्र होने के बावजूद भी पहली किस्त पाने के लिए लंबे समय से डूडा कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते उनके परिवारों को किराए के मकान में रहना पड़ रहा है।
केस-5
कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी लाभार्थी कमल कुमार, कर्ण सिंह और हरिचंद का कहना है कि कई माह से उनकी तीसरी किस्त नहीं आई है। जिसकी वजह से उन्हें अधूरे पड़े मकान में ही रहना पड़ रहा है। अब सर्दियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में अधूरे मकानों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
वर्जन
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के जिन लाभार्थी की किस्त का पैसा अटका हुआ है। इस मामले को उच्चाधिकारियों के सामने रखा गया है। अधिकारियों ने जल्द ही पैसा भेजने का आश्वासन दिया है। जैसे से शासन से पैसा मिलता है वैसे ही इसे सीधे लाभार्थियों के खाते में भेज दिया जाएगा। -प्रदीप कांत, पीओ डूडा।
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) एक नजर में
-जांच में पात्र पाए गए लाभार्थी- 14858
-पहली किस्त पाने वाले लाभार्थी- 14046
-दूसरी किस्त पाने वाले लाभार्थी- 12677
-तीसरी किस्त पाने वाले लाभार्थी- 9065
इस तरह तीन किस्तों में मिलता है पैसा
-पहली किस्त में मिलते हैं अधिकतम 50 हजार
-दूसरी किस्त में मिलते हैं अधिकतम डेढ़ लाख
-तीसरी किस्त में मिलते हैं अधिकतम 50 हजार