फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   More production at lower cost

कम लागत में अधिक उत्पादन

Sat, 21 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 21 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
More production at lower cost
kishan - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। जैविक खेती, प्राकृतिक खेती व गौ आधारित ग्रामीण अर्थ व्यवस्था के माध्यम से किसानों को समृद्ध एवं ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने के लिए देश भर से आये  किसान प्रतिनिधियों को कम लागत अधिक उत्पादन रासायनिक खेती के कुप्रभाव व जैविक खेती के लाभों की जानकारी देते हुए   प्रशिक्षण दिया।  
विज्ञापन


   कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय उन्नत  कृषि शिक्षा योजना के अंतर्गत नगर में उत्तम खेती शोध संस्थान पर ठाकुर  धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कलेरी मठ कोल्हापुर  महाराष्ट्र से आये काठशीधेश्वर, अरविंद सोनी महाराज ने कहा खेती में  रासायनिक खादों, दवाईयों के बढते चलन के कारण देश में कैंसर, बांझपन, किडनी,  मष्तिष्क रोग, हृदय रोग, जैसी बीमारियां बहुत तेजी से बढ रही है।
विज्ञापन


फल  सब्जियों के साथ अनाज में भी स्वाद नहीं रहा है और न ही पौष्टिकता रही। एक गाय के पालन से 20 एकड़ भूमि में  जैविक खेती की जा सकती है। उन्होंने गायं के गोबर व पेशाब से बीजा अमृत,  जीवा अमृत, आच्छादन बनाने की विधि बताई तथा जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, गौ  आधारित     खेती करने के लाभ   की     जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


    उन्होनें जैविक खेती  में प्रयोग होने वाले छोटे छोटे उपकरणों के साथ खेत में प्रयोग करके  दिखाया तथा कम लागत में अधिक काम के विषय में जानकारी दी।  गोष्ठी में गोपाल उपाध्यक्ष लखनऊ, कृपा प्रसाद  दिल्ली, श्याम बिहारी गुप्ता पंजाब, स्वामी इंद्रशानन्द नूरमहल पंजाब,  उन्नत भारत अभियान की सुषमा रानी ने भी विचार प्रकट किया।  कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय राणा ने किया। गोष्ठी में  किशन सिंह चौहान हरियाणा, आनन्द कुमार कर्नाटक, रविन्द्र सिहं उडीसा,  कांता कुमार उड़ीसा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed