{"_id":"5a41454a4f1c1bbd208b8bb4","slug":"moment-of-changing-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल पल बदल रहा मौसम का मिजाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल पल बदल रहा मौसम का मिजाज
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
weather
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पल-पल मौसम में बदलाव आ रहा है। सोमवार कोहरा छाया रहने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। मौसम विभाग के मुताबिक पाला पड़ने से अगले 24 घंटो में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को दिन निकलते ही कोहरे का असर शुरू हो गया। दस बजे के बाद कोहरे का असर कम होना शुरू हो गया।
ग्यारह बजे के बाद सूर्य निकलने से मौसम में बदलाव प्रारंभ हो गया। पूरे दिन अच्छी धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप का महिलाओं-पुरुषों, बच्चों ने आनंद लिया। रात में पाला पड़ने से दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। 9 किमी प्रति घंटे हवाएं चलने का रिकार्ड दर्ज किया गया। उधर, एडीएम शिवबहादुर सिंह के दबाव में शामली नगरपालिका परिषद द्वारा रविवार की रात शहर के फव्वारा चौक, विजय चौक, अजंता चौक पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की है।
उधर, उतर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि कोहरे से बचाव के लिए प्रमुख ट्रेनें फॉग सिगनल डिवाइस की व्यवस्था की गई है। फाग सिगनल कोहरे के दौरान चालकों को सिगनल की लोकेशन की जानकारी देता रहेगा। ट्रेन के पीछे के डिब्बे में गार्डों को टूल लैंप जलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों की गति 75 किमी प्रति घंटे के स्थान पर 45 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।
विज्ञापन
मौसम गेहूं की फसल के लिए मुफीद
बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि रात में पाला पड़ने से रात का तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस लुढ़केगा। उन्होंने बताया कि पाला पड़ने से किसान आलू की फसल की दूसरी सिंचाई कर सकते है। किसान गेहूं के बीज को भिगोकर बुआई कर सकते हैं। उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि ठंड का मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा है। ठंड में गेहूूूूं की बढ़वार होगी। 15 जनवरी तक गेहूं की लेट प्रजाति बोई जाएगी।