फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Minister and MLAs protest in Bhainswal

भैंसवाल में मंत्री और विधायकों का विरोध

Sun, 21 Feb 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Minister and MLAs protest in Bhainswal
भैंसवाल में मंत्री और विधायकों का विरोध
विज्ञापन

शामली। बत्तीसा खाप के गांव भैंसवाल में मंत्री, विधायकों एवं अन्य भाजपा नेताओं का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के खिलाफ नारेबाजी की। बुड़ियान (जावला) और कालखंडे खाप के चौधरी सहित गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार ने भी भाजपा नेताओं से मिलने से इंकार कर दिया। कहा कि मंत्री, विधायक और भाजपा नेता अपने पदों से इस्तीफा देकर किसान बनकर उनसे बात करें।
रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर एवं भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी गांव लिसाढ़ में गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक से मिले। इसके बाद लांक थांबेदार राजवीर सिंह, शामली में बाबा धर्मवीर निर्वाल से मिलने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे बत्तीसा खाप के मुख्यालय गांव भैंसवाल में पहुंचे। वहां उदयवीर सिंह के मकान में थोड़ी बैठे ही थे कि बाहर ग्रामीण जमा हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डॉ. संजीव बालियान एवं भाजपा नेताओं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह देख भाजपा नेता वहां से जाने लगे। एक ग्रामीण की केंद्रीय राज्यमंत्री से बोलचाल भी हुई। हंगामा बढ़ता देख भाजपा नेता अपने काफिले के साथ गांव से चले गए। बत्तीसा खाप चौधरी बाबा सूरजमल ने बताया कि भाजपा नेताओं को गांव में आना है, तो अपने पदों से इस्तीफा देकर आएं, नहीं तो उन्हें गांव में नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी सतवीर मूंछ ने बताया कि भाजपा नेता गृहमंत्री अमित शाह के कहने पर गांवों में आ रहे हैं। वे देश के किसानों के बारे में नहीं सोच रहे। यदि उन्हें बात करनी है तो दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों से बात करें। विरोध करने वालों में कपिल, अश्विनी, सुशील, विकास, युवराज, शोकिंद्र, अनिल, हरिओम, मांगेराम, सुधीर, कमल वीर, हरिओम, समरपाल, अभिनव चौधरी आदि शामिल रहे। उधर, रविवार सुबह ही कुछ खाप चौधरियों ने भाजपा नेताओं से मिलने से इंकार कर दिया।
वीडियो जारी कर मिलने से किया इनकार
भभीसा निवासी बुड़ियान (जावला) खाप के बाबा सचिन चौधरी ने वीडियो जारी कर भाजपा नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी भाजपा नेता उनसे मिलने न आए। जो भी बात करनी है किसान संयुक्त मोर्चा से करे। गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी और कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे भी भाजपा नेताओं से नहीं मिले। बताया कि शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने उनसे कहा था कि भाजपा नेता मिलना चाहते हैं, लेकिन उनसे कह दिया गया कि यदि वे मिलना चाहते हैं तो अपने पदों से इस्तीफा देकर आएं। मंत्री और विधायक बनकर खाप चौधरियों से मिलने न आएं। कोई बात कहनी है तो किसान बनकर उनसे मिलें। बाबा संजय कालखंडे ने कहा कि भाजपा नेताओं को दिल्ली सीमा पर धरना दे रहे किसानों के बीच जाना चाहिए। उनके पास आने का कोई मतलब नहीं है।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिले खाप चौधरी
शामली। कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे, थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी, रविंद्र लांक रविवार सुबह दिल्ली चले गए। वे किसानों के धरने पर जाने के लिए गए थे। बाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने चले गए। बाबा संजय कालखंडे ने बताया कि वे अरविंद केजरीवाल के पास आए हैं। उनसे किसान आंदोलन के संबंध में वार्ता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed