फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mini Bypass-building exercise

मिनी बाईपास बनाने की कवायद

Wed, 02 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 02 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mini Bypass-building exercise
बाईपास रोड - फोटो : अमर उजाला
शामली। जिला मुख्यालय को दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग से जोड़ने वाले मिनी बाईपास की जद में आने वाले गांवों के किसानों की भूमि का लेखाजोखा राजस्व टीम ने तैयार कर लिया है। एक सप्ताह के अंदर यह रिपोर्ट बनाकर निशानदेही कर डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


 पूर्वी यमुना नहर किनारे मुंडेट, बधेव, गोहरनी, भैसवाल गांव के जंगल में जिला मुख्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। गांव भैसवाल से लेकर दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले 3.5 किमी लंबाई और सात मीटर चौड़ाई वाले मिनी बाईपास के लिए प्रथम किश्त में तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। गत शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य  योजना आयोग के सदस्य डॉक्टर सुधीर कुमार पंवार, डीएम सुजीत कुमार ने मिनी बाईपास का निरीक्षण किया था। 
विज्ञापन


तहसील की राजस्व टीम को बाईपास की जद में आने वाले किसानों की भूमि का लेखाजोखा तैयार कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी। नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मिनी बाईपास की जद में आने वाले किसानों के खाते की भूमि का चिह्निकरण प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। उधर, डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले मिनी बाईपास की रिपोर्ट आने के बाद बैनामे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह पूरी रिपोर्ट हो जाएगी ‌तैयार

शामली। एसडीएम महेंद्र प्रसाद ने बताया कि दीपावली अवकाश के बाद बाद राजस्व टीम मिनी बाईपास पर ज्यादा प्रगति नहीं कर पाई है। इस सप्ताह पूरी रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।  


वहीं, जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि भैंसवाल से दिल्ली- यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले मिनी बाईपास के संबंध में लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों से तहसील दिवस के दौरान प्रगति  की रिपोर्ट की समीक्षा की थी। उन्होंने बताया कि लोक    निर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त  टीम बाईपास की जद में    आए किसानों की भूमि का लेखा जोखा तैयार करना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में टीम की  रिपोर्ट आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed