फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Methods being adopted for enrollment in council schools

Shamli News: परिषदीय स्कूलों में नामांकन के लिए अपना रहे तरीके

Tue, 01 Apr 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Methods being adopted for enrollment in council schools
फतेहपुर गांव में नामांकन कराने के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट बांटते ​शिक्षक। - फोटो : संवाद
शामली। प्राइवेट स्कूलों की तरह ही परिषदीय स्कूलों में भी अप्रैल माह से नए सत्र का आगाज हो रहा है। शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों में नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए इस बार नए-नए तरीके अपनाकर ग्रामीणों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। जिससे वह अपने-अपने विद्यालयों में योजनाओं का लाभ बताकर अधिक संख्या में नामांकन करा सके।
विज्ञापन

अभी तक नए सत्र में परिषदीय स्कूलों में केवल विभाग की ओर से तय किया गया स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इस बार जनपद के कुछ शिक्षक व प्रधानाध्यापक स्कूल चलो अभियान से पहले ही सोशल मीडिया के अलावा स्कूल के बाहर बैनर लगाकर व घर-घर पहुंचकर पंपलेट छपवाकर उन्हें वितरित करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर देखने को मिला कि कांधला क्षेत्र के गांव मखमूलपुर नंबर-2 की शिक्षिका पूनम तोमर स्कूल की खासियत व सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं को पेपर पर प्रिंट करवाते हुए बच्चों के हाथों में देकर सुंदर तरीके से वीडियो बनाकर उसे अपने व्हाट्सएप के स्टेटस और फेसबुक आईडी पर डालकर नामांकन के लिए जागरूक करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर के प्रधानाध्यापक प्रवेश प्रारंभ का पंपलेट बनवाकर स्कूल के बाहर लगा रखा है, जिसमें स्कूल की सारी उपलब्धियों के साथ ही विद्यालय की विशेषताएं और सरकार से मिलने वाली योजना की पूरी जानकारी लिखवाकर नामांकन के लिए जागरूक कर रहे है।

प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 एलम कांधला में भी प्रधानाध्यापक संजय वर्मा द्वारा अंग्रेजी माध्यम स्कूल का बैनर बनवाकर स्कूल की दीवार पर लगा रखा है, इसमें विद्यालय की सभी सुविधाएं दर्ज हैं और अपनी फेसबुक आईडी पर भी इसका प्रचार प्रसार कर रहा है। इसके साथ ही कई स्कूलों के शिक्षक व शिक्षिकाएं गांव में घर-घर घूमकर स्कूल की सुविधाएं व योजनाओं के पंपलेट छपवाकर घर बांटकर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन कराने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed