{"_id":"575c5f7f4f1c1b5b1a9c5af6","slug":"meter-setup-will-be-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में लगेंगे मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में लगेंगे मीटर
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : लोगो
शामली जिले के हर गांव में हर उपभोक्ता के घर में बिजली के मीटर लगाए जाएंगे। बिजली का बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के सीएफएल की तर्ज पर दस लाख एलईडी देगा। एलईडी के लिए सात काउंटर खोले जाएंगे।
जिले में दो लाख बिजली के उपभोक्ता हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगे हैं। ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिलिंग बढ़ाने के लिए हर उपभोक्ताओं के यहां बिजली के मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता विजयपाल सिह ने बताया कि जिले में विद्युत निगम के 29 जेई हैं। हर जेई के लिए गांव चिह्नित करा दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पहले 29 गांव में जून माह में मीटर लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 जून तक हर गांव के उपभोक्ता के मीटर लगाए जाएंगे। खराब मीटर को बदला जाएगा तथा खराब केबिल को बदला जाएगा।
विज्ञापन
सीएफएल की तर्ज पर एलईडी मीटर लगे उपभोक्ताओं को वितरित की जाएगी। एलईडी वितरण करने के लिए जिले में झिंझाना, ऊन, करमूखेड़ी, कैराना, थानाभवन, शामली टाऊन में काउंटर लगाए जाएंगे। मीटर लगे उपभोक्ता के बिल की रसीद देखकर उसकी एंटी करके एलईडी दी जाएगी।