फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meritorious students of UP Board were honoured and motivated to move ahead

Shamli News: यूपी बोर्ड के मेधावियों का किया सम्मान, आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Mon, 16 Jun 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of UP Board were honoured and motivated to move ahead
शामली हनुमान धाम के अग्रसैन बरात घर में आयोजित मेधावी सम्मान सम्मान समारोह में सम्मानित छात्र
शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज शामली द्वारा मेधावी छात्र प्रतिभा अलंकरण समारोह व संस्था के सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रविवार को समारोह का आयोजन अग्रसैन बरात घर में हुआ। मेधावी छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने पर स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा संस्था के सभी सदस्यों का सम्मान भी किया गया। अग्रवाल समाज के 10 लोगों का विशिष्ट सेवा सम्मान भी दिया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण अग्रवाल ने विद्यार्थियों को कहा कि सच्ची लगन, कठोर परिश्रम और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से कार्य करें और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की उड़ान भरें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, चेयरमैन अरविंद संगल व घनश्याम दास गर्ग, अरुण बंसल, अशोक बंसल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय ऐरन, राजेंद्र गर्ग, वैभव प्रकाश गोयल, कार्यक्रम संयोजक राजीव गोयल, मनोज संगल, आयुष्मान गर्ग, संरक्षक आनंद गर्ग रहे। कार्यक्रम का समापन पर राजेंद्र गर्ग ने आभार व्यक्त कर किया। संचालन अशोक गोयल व वैभव प्रकाश गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed