फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meritorious Diya got educational scholarship

मेधावी दिया नामदेव को मिली शैक्षिक छात्रवृत्ति

Fri, 21 Oct 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Meritorious Diya got educational scholarship
शामली के स्कॉटिश स्कूल में छात्रा दिव्या नामदेव को चेक देती प्रधानाचार्या आशु त्यागी। - फोटो : SHAMLI
मेधावी दिया को मिली शैक्षिक छात्रवृत्ति
विज्ञापन

शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा दिया नामदेव को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ की तरफ से दस हजार रुपये एकमुश्त शैक्षिक छात्रवृत्ति और शैक्षिक उत्कृष्ट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की मेधावी छात्रा दिया नामदेव ने इस साल सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ ने मेधा छात्रवृत्ति योजना 2022 के अंतर्गत 2021-22 में कक्षा 10 में सीबीएसई परीक्षा में मेधावी प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एकमुश्त शैक्षिक छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। इसके तहत स्कूल की मेधावी छात्रा दिया नामदेव को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की तरफ से दस हजार रुपये एक मुश्त शैक्षिक छात्रवृत्ति और शैक्षिक उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्कूल में प्रधानाचार्या और प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी ने छात्रवृत्ति का चेक और प्रमाणपत्र देकर मेधावी छात्रा दिया नामदेव को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन राजकुमार गर्ग ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने हेतु इस तरह का प्रयास एक सकारात्मक पहल है। इस तरह की पहल से अन्य विद्यार्थियों को भविष्य में आने वाली परीक्षाओं में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। स्कूल के डायरेक्टर राजीव गर्ग व रितेश गर्ग और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दिया नामदेव को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed