{"_id":"6acfe0bf64bbc0c51d0bd214","slug":"mentally-ill-young-woman-dies-after-drowning-in-a-pond-shamli-news-c-26-1-sal1002-176077-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तालाब में डूबने से मानसिक रूप से बीमारी युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तालाब में डूबने से मानसिक रूप से बीमारी युवती की मौत
विज्ञापन
बाबरी। क्षेत्र के हिरनवाड़ा गांव में बुधवार सुबह एक 19 वर्षीय युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवती मानसिक बीमारी से जूझ रही थी। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव निवासी बृजपाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी भतीजी रितु काफी समय से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी। परिजन उसकी देखभाल करते थे और उसे अकेले घर से बाहर नहीं जाने देते थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रितु घर से निकल गई। वह करीब 100 मीटर दूर गांव के तालाब की ओर चली गई। मोहल्ले के लोगों ने उसके पिता बृजपाल को सूचना दी। बृजपाल उसके पीछे दौड़े लेकिन रितु तालाब में कूद गई।
ग्रामीणों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। बाबरी पुलिस के दो जवानों ने वर्दी उतारकर सीढ़ी के सहारे तालाब में उतरकर तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद रितु को बाहर निकाला गया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी और किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।