फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Member said - work is not being done in the ward, Chairman released the list

Shamli News: सदस्य बोले-वार्ड में नहीं हो रहा काम, अध्यक्ष ने सूची जारी की

Tue, 12 Nov 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Member said - work is not being done in the ward, Chairman released the list
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष और विपक्षी खेमे के बीच चल रही रार पर भले ही विराम लग गया हो लेकिन विकास कार्यों को लेकर अध्यक्ष और रालोद से जुड़े जिला पंचायत सदस्यों में रार शुरू हो गई है। जिला पंचायत सदस्य अरविंद के जवाब में अब अध्यक्ष ने उनके वार्ड में विकास कार्यों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

विपक्षी खेमे के जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार भारसी और जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार ने तीन दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु पर अपने क्षेत्र में वार्ड में विकास कार्य न कराने का आराेप लगाया था। आरोप था कि उनके विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति नहीं दी जाती।
विज्ञापन

अध्यक्ष मधु गुर्जर ने सदस्य अरविंद पंवार के वार्ड में कराए गए कार्यों की सूची जारी करते हुए सदस्य के आरोपों को नकार दिया है। जारी सूची में बताया है कि नाला गांव में शिव मंदिर के श्मशान घाट मार्ग का सीसी रोड, भारसी गांव में कांधला रोड तक 900 मीटर मिट्टी कार्य, नाला गांव में पाले के मकान से घसौली मार्ग तक नाला निर्माण कार्य, किवाना में मुख्य मार्ग से श्मशान घाट पर जाने के लिए सीसी रोड का निर्माण, नाला घसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान मार्ग पर इंटर लॉकिंग कार्य, सुन्ना गांव में नदी के पुल तक मिट्टी कार्य, ताहिरपुर भभीसा में रणवीर के मकान से सतवीर के खेत तक नाला निर्माण कार्य, हुरमुजपुर मरम्मत कार्य, नाला में माईनर में घसौली तक मरम्मत कार्य, किवाना से मतनावली मिलाकर दस मरम्मत कार्य कराए गए हैं। अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार के वार्ड में भी कई कार्य कराने का दावा करते हुए बताया कि उनके वार्ड में हुए कार्य की सूची भी जारी कर दी जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर हर वार्ड में कराए जा रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार और अरविंद का कहना है कि उनके अधिकतर प्रस्ताव शामिल ही नहीं किए जाते। कुछ कार्य भी अधूरे हैं। इस बैठक में जोर शोर से इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed