फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mega Vaccination Camp today, target to vaccinate 26700

कोरोनारोधी टीकाकरण का मेगा कैंप आज, 26700 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य

Thu, 26 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mega Vaccination Camp today, target to vaccinate 26700
शामली जिला अस्पताल में टीका लगवाती महिला - फोटो : SHAMLI
शामली। स्वास्थ्य विभाग का अगस्त महीने में तीसरा मेगा कैंप शुक्रवार को होगा। मेगा कैंप में 26700 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 62 बूथों पर टीके लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

शासन ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए जाने के लिए हर महीने तीन मेगा कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। इसकी खास बात ये है कि टीका लगवाने वाले लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन बूथ पर ऑन स्पॉट किया जाएगा। अगर किसी ने पहले से स्लाट बुक कराया है तो उसे भी टीका लगाया जाएगा। जिले में इस महीने अब तक दो मेगा कैंप लगाए जा चुके हैं। अब तीसरा मेगा कैंप शुक्रवार को होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि मेगा कैंप में 62 बूथ बनाए गए हैं। इनमें सीएचसी कुड़ाना, गांव धनैना, जंधेड़ी, बलवा, बनत, सिलावर, कुरमाली व भाज्जू में कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। बाकी सभी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगेगी। जिले में 26700 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उ
विज्ञापन

-----
7405 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में बृहस्पतिवार को 44 बूथों पर हुए टीकाकरण में 6750 के लक्ष्य से अधिक 7405 लोगों को टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 45 प्लस वाले लोगों को छह बूथ पर टीके लगाए गए। 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 733 लोगों को टीके लगे। 122.17 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 73 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 18 प्लस के लोगों को 38 बूथों पर टीकाकरण हुआ। 6150 के लक्ष्य के सापेक्ष 6672 लोगों को टीके लगाए गए। 108.49 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 657 वॉयल खर्च हुई। उन्होंने बताया कि जिले में 7405 लोगों को टीके लगाए गए। ----
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बूथ पर 1150 लोगों को लगे टीके
कैराना। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैराना सीएचसी पर 222, प्राइमरी स्कूल तीतरवाड़ा पर 18 प्लस के 220, प्राइमरी स्कूल जगनपुर पर 18 प्लस के 160, प्राइमरी स्कूल जंधेडी पर 18 प्लस के 160, शिव मंदिर निकट केनरा बैंक कैराना पर 18 प्लस के 211 व पीएचसी ऊंचागांव पर 18 प्लस के 177 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।

शामली जिला अस्पताल में टीका लगवाने से पहले आईडी चेक करवाते लोग।

शामली जिला अस्पताल में टीका लगवाने से पहले आईडी चेक करवाते लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed