फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mega block of four hours in Loni, trains late

लोनी में चार घंटे का मेगा ब्लॉक, ट्रेनें लेट

Tue, 04 Apr 2017 12:05 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mega block of four hours in Loni, trains late
raliway - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। लोनी में ओवरब्रिज का काम    चलने से दिल्ली-शामली रेलवे    मार्ग पर कई ट्रेनें प्रभावित रही है। करीब चार घंटे के इस मेगा ब्लाक से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


सोमवार को लोनी में रेलवे गेट नंबर आठ पर ओवरब्रिज का कार्य शुरू करने के लिए रेलवे अफसरों ने सुबह 11.30 बजे से लेकर अपराह्न साढ़े तीन बजे तक मेगा ब्लाक निर्धारित किया था। इस कारण दिल्ली से शामली आने वाली 74025 एव शामली दिल्ली जाने वाली 74026 को  रद्द करना पड़ा। सुबह 6.50 बजे  सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 को सुबह 8.50 बजे शामली तक संचालन करना पड़ा। 
विज्ञापन


इस पैसेंजर ट्रेन को  शामली से दिल्ली के लिए रद्द करना      पड़ा। दिल्ली से शामली जाने    वाली 51911 सवारी गाड़ी दिल्ली से शामली के लिए रद्द रही।     चार    बजे के बाद पैसेंजर ट्रेन 51911 को शामली से सहारनपुर के लिए संचालन किया गया। दिल्ली से हरिद्वार के लिए पैसेंजर ट्रेन का दो घंटा देरी से संचालन करना पड़ा हैं। इससे यात्री    परेशान रहे। लोगों को प्राइवेट    और रोडवेज बसों से गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा। शामली रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों    की भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार और शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार को लोनी में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण    चलने से चार घंटे का मेगा ब्लाक रहेगा। साढे़ ग्यारह बजे से लेकर साढे तीन बजे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed