फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meerut news: Explosion in firecracker factory in Butrada, Shamli, many workers died

यूपी में भीषण हादसा: शामली के बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, बोरे में भरकर फेंके महिला के शव के टुकड़े

Mon, 10 Jan 2022 01:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Jan 2022 01:34 PM IST
सार

शामली के बुटराड़ा गांव में पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर को भीषण विस्फोट हो गया। पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद पुलिस जांच पड़ताल में एक महिला के शव के टुकड़े बोरे में पास में ही मिले हैं। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Meerut news: Explosion in firecracker factory in Butrada, Shamli, many workers died
फैक्टरी में बिखरे पड़े पटाखे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में बुटराड़ा गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर को भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में कई मजदूरों की मौत होने की सूचना है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। बताया गया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। बताया गया कि बुटराड़ा गांव में पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में एक महिला के शव के टुकड़े बोरे में पास में ही मिले हैं। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुटराड़ा गांव में आज एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के साथ विस्फोट हो गया। भीषण विस्फोट होने से आसपास का क्षेत्र भी दहल गया। लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस को विस्फोट की सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: कोरोना के 664 मरीज मिले, एक की मौत, 2220 पहुंचे सक्रिय केस, 60 साल से ज्यादा के 65511 लोगों को आज से लगेगा टीका
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पटाखे बनाने के दौरान फैक्टरी में विस्फोट हुआ है। हादसे में कई मजदूरों की जान गई है। हादसा कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़कर दूर जाकर गिरे। जोरदार धमाके के साथ फैक्टरी का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। 

बताया गया कि बुटराड़ा गांव निवासी रिजवान के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। इसी लाइसेंस की आड़ में वह अवैध रूप से अन्य पटाखे बनाने का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी फैक्टरी में कई मजदूर पटाखा बनाने में जुटे हुए थे। तभी अचानक भीषण विस्फोट हो गया।

आसपास के इलाकों में भी विस्फोट की आवाज सुनाई दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फैक्टरी में मलबा और पटाखे बिखरे पड़े थे। कई मजदूर घायल अवस्था में पड़े थे। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। मरने वाले कितने हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि फैक्टरी में सुबह से कितने मजदूर कार्य कर रहे थे इसके संबंध में भी पुलिस जानकारी कर रही है। 

विडंबना: गांव में नहीं श्मशान, टेंट में महिला का अंतिम संस्कार, किसान ने वीडियो वारयल कर बयां किया दर्द

विस्फोट इतना भीषण था कि धमाके से फैक्टरी के आसपास के क्षेत्र में स्थित मकानों में भी दरारें आ गईं। वहीं मृतकों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है। फैक्टरी में अचान विस्फोट की सूचना मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया। वे मौके पर दौड़ पड़े।

बताया गया कि बुटराड़ा गांव में पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद पुलिस जांच पड़ताल में एक महिला के शव के टुकड़े बोरे में पास में ही मिले हैं। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है पुलिस से बचने को शव के टुकड़े बोरे में भरकर फैक्टरी से कुछ दूर फेंक दिए गए। 

हालांकि अभी किसी अन्य मजूदर के मरने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फैक्टरी में काम करने वाली महिलाओं के घर जाकर जांच कर रही है। फैक्टरी में बाबरी, बंतीखेड़ा और हिरनवाड़ा गांव की महिलाएं मजदूरी करती थीं। मजदूरों के परिजन मौके पर हंगामा कर दिया। 

बाबरी की वीरमति का हो सकता है शव 
स्थानीय लोगों का कहना है कि बोरे में जिस महिला के शव के टुकड़े मिले हैं, उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन माना जा रहा है कि शव के ये टुकड़े बाबरी निवासी वीरमति पुत्री नवाब के हो सकत हैं। 35 वर्षीय वीरमति पति से विवाद के चलते अपनी तीन पुत्रियों के साथ मायके में रह रही थी। उसकी तीन पुत्रियां हैं। धमाके की जानकारी मिलने पर वीरमति के परिजन मौके पर पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed