फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exclusive: Cremation not in village, woman cremated in tent, farmer expressed pain by viral video

विडंबना: गांव में नहीं श्मशान, टेंट में महिला का अंतिम संस्कार, किसान ने वीडियो वारयल कर बयां किया दर्द

Mon, 10 Jan 2022 12:59 PM IST
Dimple Sirohi शरद गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
शरद गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Jan 2022 12:59 PM IST
सार

अंतिम संस्कार के दौरान के ही एक किसान ने महिला की चिता के सामने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Exclusive: Cremation not in village, woman cremated in tent, farmer expressed pain by viral video
टेंट में महिला का अंतिम संस्कार करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी रैलियों में श्मशान और कब्रिस्तान पर भले ही खूब बातें होती हों पर मेरठ के दौराला ब्लॉक के अख्तियारपुर गांव में आज भी श्मशान नहीं है। दाह संस्कार के लिए ग्रामीणों को काली नदी किनारे जाना पड़ता है। शनिवार को बरसात के बीच एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के लोगों को काली नदी किनारे टेंट लगाना पड़ा। गांव के ही एक किसान ने इसका वीडियो वायरल कर गांव का यह दर्द साझा किया है।  

विज्ञापन

मेरठ में नेशनल हाईवे 58 से महज पांच किमी दूर करीब ढाई हजार की आबादी वाला अख्तियारपुर गांव है। शनिवार को गांव निवासी बलेश्वर प्रजापति की पत्नी बाला की बीमारी के चलते मौत हो गई। तेज बारिश होने के कारण परिजनों के सामने समस्या आई। बारिश थमी तो परिजनों ने काली नदी किनारे टेंट लगाया और बाला अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में आज तक श्मशान के लिए जगह ही नहीं छोड़ी गई।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौसम: जनवरी में बारिश ने तोड़ा 42 साल का रिकॉर्ड, खेतों में भरा पानी, गन्ने की छिलाई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कैसी व्यथा
अंतिम संस्कार के दौरान के ही एक किसान ने महिला की चिता के सामने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में गांव निवासी समाजसेवी रणसिंह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यह कैसी व्यथा है। श्मशान न होने पर टेंट लगाकर शव का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। उन्होंने गांव में श्मशान बनाने की मांग की।   

गांव में श्मशान बनाना पहली प्राथमिकता है। इसे लेकर ब्लॉक स्तर पर बात की गई है। आदर्श आचार संहिता खत्म होते ही श्मशान बनाने का कार्य किया जाएगा। हम ग्रामीणों का दुख समझते हैं।  - शशि रानी, ग्राम प्रधान, अख्तियारपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed