फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona growing rapidly in western UP, 2220 active cases

मेरठ: कोरोना के 664 मरीज मिले, एक की मौत, 2220 पहुंचे सक्रिय केस, 60 साल से ज्यादा के 65511 लोगों को आज से लगेगा टीका

Mon, 10 Jan 2022 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Jan 2022 11:45 AM IST
सार

जिले में सक्रिय केस 2220 हो गए हैं। 16 अस्पतालों में भर्ती हैं। 2204 होम आइसोलेशन में हैं। 24 मरीजों की छुट्टी हुई है। तीसरी लहर में मेरठ में कोरोना से अब तक पांच की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Corona growing rapidly in western UP, 2220 active cases
बाजारों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कोरोना फिर पीक पर पहुंचता जा रहा है। रविवार को 5558 लोगों की जांच में कैंट और नंगला बट्टू स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक समेत 664 मरीज संक्रमित मिले। मोहकमपुर के 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। वह कई दिन से लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती थे। किडनी और लिवर के मरीज थे। हालांकि इनकी मृत्यु शुक्रवार को हुई थी, जबकि कोरोना की रिपोर्ट रविवार को आई है। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मरीजों में जयभीमनगर में 58, रजबन में 54, कैंट में 51, कंकरखेड़ा में 48, राजेंद्र नगर में 41, पुलिस लाइंस में 31, संजय नगर में 31, मकबरा डिग्गी में 30, तहसील में 29, नंगला बट्टू में 27, शकूरनगर में 27, पल्हेड़ा में 26 और रजपुरा में 23 हैं। बाकी अन्य क्षेत्रों के हैं। इन मरीजों में 367 पुरुष हैं, 248 महिलाएं और 49 बच्चे व किशोर हैं। मरीजों में डॉक्टर, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, पुलिसकर्मी और कारोबारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


जिले में सक्रिय केस 2220 हो गए हैं। 16 अस्पतालों में भर्ती हैं। 2204 होम आइसोलेशन में हैं। 24 मरीजों की छुट्टी हुई है। तीसरी लहर में मेरठ में कोरोना से अब तक पांच की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में कोरोना से अब तक 850 की मौत हुई है। वहीं, लखनऊ पोर्टल पर मेरठ से जो संख्या लिखी है, वह 715 मरीजों की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा खतरनाक नहीं नया वेरिएंट, एक प्रतिशत मरीज भी अस्पताल में नहीं : सीएमओ
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि कोरोना का फैलाव ज्यादा जरूर है, मगर ज्यादा खतरनाक नहीं है। एक प्रतिशत मरीज भी अस्पतालों में भर्ती नहीं हैं। ज्यादातर मरीज घर पर ही इलाज से ठीक हो जा रहे हैं। जो पहले से गंभीर बीमार है, वही हाईरिस्क पर हैं। इसलिए घबराएं नहीं, एहतियात बरतें।

60 साल से ज्यादा के 65511 लोगों को आज से लगेगा टीका
मेरठ में 60 साल से ज्यादा उम्र के पहले से विभिन्न बीमारियों से घिरे (कॉमॉर्बिड) लोगों का टीकाकरण सोमवार से किया जाएगा। ऐसे 65511 लोग चिह्नित किए गए हैं। हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को तीसरी डोज भी लगाई। 

हेल्थ केयर वर्कर 24792 हैं, जिनमें से पहली डोज सबको लगी हुई है। दूसरी डोज इनमें से 22126 को लगी हुई है। वहीं फ्रंट लाइन वर्कर 24846 हैं। इनमें से पहली डोज सबको लगी हुई है, जबकि दूसरी डीज इनमें से 21246 लगी हुई है। 
 

रविवार को बारिश के कारण कम टीकाकरण हुआ। 1576 किशोरों समेत 5274 ने टीका लगवाया। अभी तक किशोरों में टीके को लेकर उत्साह रहा है।  पिछले छह दिनों में 37878 को टीका लग चुका है। स्कूलों में भी टीकाकरण किया जा रहा है।
 
जिले में अब तक 22 लाख से अधिक लोग पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से 14 लाख से ज्यादा को दोनों डोज लग चुकी हैं। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण माना जाता है। अभी जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र के तीन लाख से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिन्हें एक भी डोज नहीं लगी है। सोमवार को 267 बूथों पर 15 से 17 साल और 18 साल से ज्यादा उम्र वाले 37100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।

जिले में जारी रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू को रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक जारी रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक 15 से 17 साल के किशोरों को कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज दिला दें। संबंधित विभाग के अधिकारी इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल रूम में रोजाना उपस्थित होकर कोविड प्रबंधन के लिए काम करें।

जिलाधिकारी, एसएसपी आदि प्रतिदिन यहां नए कोरोना केस के संबंध में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करें। कोरोना महामारी को न्यूनतम स्तर पर लाने के पूरे प्रयास किए जाएं। वहीं जिलाधिकारी के. बालाजी ने शासन से निर्देश मिलने के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed