फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mathematics questions confused the examinees

गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया

Tue, 07 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mathematics questions confused the examinees
शामली सरतीदेवी राम पब्लिक स्कूल में परिक्षा देकर लोटती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया
विज्ञापन

शामली। सीबीएसई टर्म वन की परीक्षा में सोमवार को 12वीं की गणित विषय की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र में कुछ सवालों को लेकर परीक्षार्थी उलझे रहे। परीक्षा में कुल पंजीकृत 831 परीक्षार्थियों में 826 ने परीक्षा दी, जबकि पांच परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
सोमवार को 12वीं गणित विषय की परीक्षा हुई। सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी आशु त्यागी ने बताया कि गणित की परीक्षा में कुल 831 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 826 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए और पांच विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र आसान था, लेकिन गणित के कुछ सवालों ने उलझाया भी था।
विज्ञापन

छात्रा साक्षी ने बताया कि प्रश्नपत्र में कुल 50 प्रश्न थे, जिनमें 40 प्रश्न हल करने थे। सभी प्रश्न बहु विकल्पीय थे। प्रश्नपत्र वैसे तो आसान ही रहा, लेकिन कुछ सवाल ऐसे थे, जिन्होंने उलझन बनाए रखी। उन्हें हल करने में थोड़ा समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा कृतिका ने बताया कि प्रश्नपत्र ए, बी व सी तीन भागों में आया था। ए और बी में 20 में 16 प्रश्नों को हल करना था। सी में 10 सवालों में आठ प्रश्नों को हल करना था। प्रश्नपत्र आसान ही रहा। उसने सभी सवालों को हल किया। उसे अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
छात्रा श्रुति ने बताया कि चार-पांच सवालों को समझने में थोड़ा समय रहा। इन सवालों ने उलझाया, लेकिन बाकी सभी सवाल आसान ही रहे। उसे अच्छे नंबर मिलने की पूरी उम्मीद है।

छात्र संयम तोमर ने बताया कि प्रश्नपत्र में सभी सवाल बहु विकल्पीय थे। कुल 50 सवालों में 10 सवालों की छूट मिलने से प्रश्नपत्र आसान रहा। उसने सभी सवालों को हल किया है। उसे गणित में अच्छे नंबर मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed