{"_id":"62eabc9eb56c0e48b4662475","slug":"masked-miscreants-robbed-the-bike-shamli-news-mrt5995885109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबरी (शामली)। थाना क्षेत्र में सोहंजनी मार्ग पर मंगलवार रात सूरजपुर रजबहे के निकट कार सवार पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। इसकी जानकारी पाकर पुलिस और एसओजी के साथ एसपी अभिषेक झा मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। उन्होंने वारदात के जल्द खुलासे के आदेश अधीनस्थों को दिए।
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव सोहजनी जाटान निवासी हारुन पुत्र अख्तर मंगलवार रात करीब आठ बजे अपने मौसेरे भाई वाजिद पुत्र अलीहसन निवासी अरोड़ा थाना जानसठ के साथ बाइक पर सवार होकर बाबरी के रास्ते थानाभवन जा रहा था। सोहंजनी मार्ग पर सूरजपुर रजबहे के समीप खड़े कार सवार नकाबपोश पांच बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर दोनों को रोक लिया। उन्हें धकेलते हुए ईख में ले गए। बदमाश हारुन की बाइक लूटकर तथा उन्हें ईख में बंधक बनाकर फरार हो गए।
इसके कुछ देर बाद हारुन ने बंधन मुक्त होकर डायल 112 को जानकारी दी। इस पर बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना व एसओजी घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र में लुटेरों की घेराबंदी के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। लूट की जानकारी पाकर रात्रि में ही एसपी अभिषेक झा ने बाबरी थाने पहुंचकर जानकारी ली। थानाध्यक्ष को जल्द ही लूट के खुलासे के निर्देश दिए।