Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Markets closed due to rumors of GST raids

Shamli News: जीएसटी के छापे की अफवाह से बाजार हुए बंद

Wed, 07 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Markets closed due to rumors of GST raids
थानाभवन में जीएसटी की छापेमारी की सूचना के बाद बंद पड़ा बाजार - फोटो : SHAMLI
जीएसटी के छापे की अफवाह से बाजार हुए बंद
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद/झिंझाना/थानाभवन। जिले के कस्बा जलालाबाद, झिंझाना और थानाभवन में जीएसटी टीम के छापा मारने की अफवाह के चलते व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। बाजार बंद होने से सामान लेने आए ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में जब पता चला कि टीम नहीं आई है तब जाकर दुकानें खुलीं।
जीएसटी और एसआईबी के अधिकारियों की टीमों ने सोमवार और मंगलवार को शामली और कैराना में कई दुकानों पर पहुंचकर जांच की थी और उनके दस्तावेज कब्जे में लिए थे। जीएसटी की इस कार्रवाई को लेकर मंगलवार को शामली, झिंझाना, कैराना और कांधला के बाजार बंद हो गए थे। बुधवार केे दूसरे दिन जलालाबाद, झिंझाना व थानाभवन में टीम के आने की अफवाह के चलते बाजार बंद हो गए थे।
विज्ञापन

जलालाबाद में सुबह जैसे ही जीएसटी अधिकारियों के छापा मारने की अफवाह फैली तो व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर घर चले गए। एक समय तो हालत ये हो गई थी कि पूरा बाजार बंद हो गया। बाद में जब पता चला कि यह सूचना मात्र एक अफवाह है। तब जाकर व्यापारियों ने राहत की सांस ली। करीब दो घंटे तक पूरा बाजार बंद रहा। इसके बाद पश्चिमी उद्योग संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष माजिद मलिक बाजार में पहुंचे और उन्होंने बताया कि छापे की सूचना मात्र अफवाह है। इसके बाद उन्होंने जीएसटी अधिकारियों से बातचीत कर व्यापारियों को बताया कि 40 लाख रुपये तक का व्यापार करने वाले व्यापारी ही जीएसटी के दायरे में आते हैं। जल्द ही कस्बे में जीएसटी जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिससे व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जलालाबाद में जीएसटी की कोई टीम नहीं पहुंची है। जीएसटी के रजिस्ट्रेशन को लेकर व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है और जिन लोगों के रजिस्ट्रेशन नहीं हैं उनको रजिस्ट्रेशन हेतु जागरूक किया जा रहा है।
थानाभवन में भी जीएसटी और एसआईबी टीम के छापा मारने की सूचना पर बाजार बंद हो गए। कस्बे के मेन रोड, चौक बाजार, गणपत राय मार्केट, घास मंडी, आजाद रोड, हलवाई हट्टा बाजार बंद हो गया और दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद कर गायब हो गए। बाजार बंद होने से बाजारों में सन्नाटा छा गया। कई घंटे बाजार बंद रहने के बाद जब व्यापारियों को पता चला कि टीम नहीं आई है और यह सिर्फ अफवाह है, तब जाकर धीरे धीरे पूरा बाजार खुला। शाम तक कोई भी टीम या अधिकारी नहीं पहुंचा।

झिंझाना में जीएसटी टीम आने की अफवाह के चलते बुधवार बाजार बंद हो गया। बाजार में गांव देहात के खरीदारी को आए लोग बिना सामान खरीदे चले गए। बाजार बंद की सूचना पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल ने व्यापारियों को समझाया कि यह कार्य पूरे उत्तर प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। समझाने के बाद भी व्यापारियों में जीएसटी टीम के छापे का डर बना रहा और वे दुकान खोलने को तैयार नहीं थे। बाद में जब यह पता चला कि कोई टीम नहीं आई, इसके बाद दुकानें खुली।

जलालाबाद  में जीएसटी की छापेमारी की सूचना के बाद बंद पड़ा बाजार

जलालाबाद में जीएसटी की छापेमारी की सूचना के बाद बंद पड़ा बाजार- फोटो : SHAMLI

झिंझाना में बंद दुकानों को खुलवाने का प्रयास करते व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल

झिंझाना में बंद दुकानों को खुलवाने का प्रयास करते व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed