{"_id":"60fef79d8ebc3edd3931809f","slug":"manish-tops-in-poetry-and-anuj-tops-in-essay-shamli-news-mrt5491639104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता में मनीष और निबंध में अनुज अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता में मनीष और निबंध में अनुज अव्वल
विज्ञापन
कविता में मनीष और निबंध में अनुज अव्वल
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में यातायात जागरूकता और सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों की ऑनलाइन कविता और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कविता प्रतियोगिता में मनीष व निबंध प्रतियोगिता में अनुज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रवि खन्ना, नवाब सिंह मलिक व राधेश्याम शामिल रहे। कविता प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में रुको-रुको लाल बत्ती जारी है, अब रुकने की बारी है कविता लिखने वाले कक्षा-11 के छात्र मनीष प्रथम स्थान पर रहे। दूसरा स्थान कक्षा 12 के सूरज को मिला। उन्होंने तेज गति का शौक न पालो, जिंदगी को कल पर न टालो कविता लिखी। तीसरा स्थान कक्षा-12 के अंकित ने प्राप्त किया।
इस छात्र ने यातायात नियम सुंदर सरल है, इनको मानो सब मिलकर सुरक्षा की यही अलख है कविता लिखी। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा-12 के अनुज ने प्रथम, कक्षा-10 के मानसी ने दूसरा और कक्षा आठ के आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।