फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   man married fraudulently by changing religion women justice for her sister in law

Shamli: फेसबुक पर दोस्ती के बाद धर्म छिपाकर धोखे से की शादी, सदमे में युवती ने की आत्महत्या, कार्रवाई की मांग

Tue, 08 Nov 2022 01:04 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Nov 2022 01:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने धर्म छिपाकर शादी की। शारीरिक शोषण करने और धोखे से शादी करने से क्षुब्ध होकर युवती ने तीन माह पहले आत्महत्या कर ली थी। आरोपी युवक के खिलाफ मृतक युवती की भाभी ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
man married fraudulently by changing religion women justice for her sister in law
पंचायत में बैठे लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में झिंझाना निवासी युवक द्वारा नाम व धर्म छिपाकर युवती को अपने प्रेम-जाल में फंसाकर शादी करने और शारीरिक शोषण करने करने क्षुब्ध होकर युवती ने तीन माह पहले आत्महत्या कर ली। मृतका की भाभी ने लव जेहाद के आरोपी युवक के खिलाफ डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


यमुनानगर निवासी महिला ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शामली जनपद के झिंझाना निवासी युवक ने धर्म छिपाकर उसकी ननद को फेसबुक के माध्यम से अपने प्रेम-जाल में फंसा लिया और करीब पांच साल पूर्व उससे शादी भी कर ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ पुलिस की 24 टीमों ने दिन निकलते ही धड़ाधड़ खटखटाए 300 अपराधियों के दरवाजे, ये है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसे धोखे में रखकर आरोपी ने उसकी ननद की अश्लील वीडियो बनाई और गर्भपात और शारीरिक शोषण किया। इसी बीच उसकी ननद को पता चला कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है और अपना धर्म छिपाकर उसके साथ शादी की है, इस सदमे में आकर उसकी ननद ने तीन माह पूर्व आत्महत्या कर ली।

पीड़िता ने बताया कि वह अपनी पुत्री की गंभीर बीमारी के चलते उस समय आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई थी। पीड़िता का कहना है कि जब आरोपी युवक को पता चला कि वह अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है, तो उसने भाई के व्हाट्सएप से उसे धमकी भरे मैसेज भेजने शुरू कर दिए।

उसे धमकी दी कि यदि उसने कोई कानूनी कार्रवाई की तो उसका अंजाम भी उसकी ननद की तरह कर दिया जाएगा। पीड़िता ने डीएम से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। डीएम जसजीत कौर ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed