{"_id":"612a84d58ebc3e79f02a1ee8","slug":"malnourished-children-to-be-placed-in-rehabilitation-centers-shamli-news-mrt553801181","type":"story","status":"publish","title_hn":"-आंगनवाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए- डीएम-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-आंगनवाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए- डीएम-
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय पोषण मिशन की बैठक लेती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपोषित बच्चों को पुनर्वास केंद्र में रखा जाए
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराएं। उन्होंने जिले के सभी विभागीय आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत, फर्श में टाइल्स व रंगाई पुताई करा दिया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित हो, उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में रखा जाए।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पोषण मिशन पोषण अभियान के तहत जिला पोषण समिति -डिस्ट्रिक्ट कन्वर्जेन्स कमेटी की मासिक बैठक डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर डीएम ने पोषण मिशन अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने कहा कि अतिकुपोषित बच्चों को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लेकर जाएं, जहां चिकित्सक बच्चों का स्वास्थ्य जांच करें। बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जो बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित हो, उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में रखा जाए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विभागीय व शासकीय भवनों में संचालित केंद्रों पर बच्चों को बैठने के लिए छोटी कुर्सी व मेज उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में अतिकुपोषित श्रेणी के चिह्नित 935 बच्चों के सापेक्ष 737 बच्चे हैं। कुपोषित श्रेणी के चिह्नित 3537 के सापेक्ष 2088 बच्चों में सुधार पाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कुपोषण का नया ग्रोथ चार्ट निर्धारित किया गया है। जनपद में सभी 4472 कुपोषित बच्चों के परिवारों को शौचालय, राशन कार्ड व मनरेगा जॉब कार्ड की सुविधा प्रदान कर दी गई हैं। जनपद में 45 ग्रामों को सुपोषित किया जा चुका है। 10 नए ग्रामों को जल्द ही सुपोषित करने हेतु चिह्नित किया जाएगा बैठक में नवीन सूखा राशन वितरण योजना की समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सभी 985 केंद्रों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गेहूं, चावल व दाल उपलब्ध कराकर वितरण कर दिया गया। बैठक में डॉक्टर विनय कुमार सिंह, डीडीओ प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास, जिला उद्यान अधिकारी डॉक्टर हरित कुमार समेत जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।