{"_id":"629cea3f3ec9826a051d8550","slug":"malaviya-taught-brahmins-to-fight-for-honor-dharmendra-shamli-news-mrt591674630","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवीय ने ब्राह्मणों को सम्मान की लड़ाई लड़ना सिखाया: धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवीय ने ब्राह्मणों को सम्मान की लड़ाई लड़ना सिखाया: धर्मेंद्र
विज्ञापन
शामली में ब्राह्मण एकता महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्र?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने ब्राह्मण समाज के लोगों को एकजुट होकर मानसम्मान के लिए लड़ाई लड़ना सिखाया। वह किसी अवतार से कम नहीं थे। उनकी प्रतिमा का अनावरण होना शामली के लिए गौरव की बात है।
श्री ब्राह्मण एकता महासभा द्वारा भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति व पार्क अनावरण के दौरान माजरा रोड स्थित एक बैंकट हॉल में व्याख्यान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पंडित मदनमोहन मालवीय से प्रेरणा लेकर ब्राह्मण समाज आगे बढ़ रहा है। पंडित मदन मोहन मालवीय उच्च कोटि के साहित्कार, समाज के सुधार, क्रांतिकारी, देशभक्त थे। उन्होंने काशी विश्वविद्यालय की उस समय स्थापना कराई, जब पैसे की तंगी होती थी। अच्छे अध्यापकों व शिक्षार्थियों को भर्ती किया। उनकी सोच थी कि अच्छी शिक्षा समाज को दशा व दिशा देने का काम करेगी।
विधायक प्रसन्न चैधरी ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके दिए गए विचार परंपरा, सामाजिकता और देश के प्रति प्यार को सदैव पीढ़ी दर पीढ़ी याद किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व पंडित मदन मोहन मालवीय के पार्क पर सुबह संगठन के अध्यक्ष प्रेम किशोर कोठारी ने हवन कराया। जिसके बाद मुख्य अतिथि रहे एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, दीनक संगल ने मूर्ति का अनावरण और पार्क का लोकार्पण किया। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, बीएसए राहुल मिश्रा और जितेंद्र गौड ने पार्क में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। संरक्षक विजय कौशिक ने पार्क के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर राजेश्वर बंसल का आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समाज के लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विनोद अत्री, शिवकुमार शर्मा अशोक वशिष्ठ, बृजेश वशिष्ठ दयाराम शास्त्री ने भी विचार रखे, संचालन सुरेंद्र शर्मा ने किया। श्रीनिवास शर्मा, पंडित विश्वनाथ शास्त्री, श्यामलाल शर्मा, सुरेशचंद शर्मा, ओमपाल शर्मा, मनोज भार्गव, प्रभात भार्गव, उपासना कोठारी, वेदवती, ऊषा कोठारी, शिवकुमार शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, प्रदीप कौशिक, देवानंद गौड, विकास धीमान आदि मौजूद रहे।