फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Making law and order priority: DM

कानून व्यवस्था बनाना प्राथमिकता : डीएम

Thu, 31 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Thu, 31 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Making law and order priority: DM
चार्ज लेते नवनियुक्त जिलाधिकारी सुजीत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
शामली। नवागत डीएम सुजीत कुमार ने बुधवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन कराना है।
विज्ञापन


पहली बार डीएम का पदभार ग्रहण करने वाले सुजीत कुमार दोपहर करीब डेढ़ बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां सलामी गारद लेने के बाद कोषागार में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद कार्यालय में अपर जिलाधिकारी भरत पांडे, सीडीओ वीके सिंह सहित सभी एसडीएम और अन्य अधिकारियों से परिचयात्मक मुलाकात की।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको फूलों के गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि शामली जिला संवेदनशील है। उनकी प्राथमिकता जिले में सांप्रदायिक सद्भाव कायम कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखना होगी। साथ ही प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए योजनाओं का सही क्रियान्वयन कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी            करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राजस्व वसूली में बढ़ोतरी के साथ ही जनसमस्याओं का समय पर निस्तारण कराया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिले में यदि  कहीं पर भी अवैध रूप से रेत खनन किया जाता है, तो कड़ी कार्रवाई होगी। कार्रवाई के नाम पर किसी तरह का समझौता         नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed