{"_id":"57e2daed4f1c1be555a834ab","slug":"making-chinese-auction-payments","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी नीलाम कराकर करें भुगतान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी नीलाम कराकर करें भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/ऊन। ऊन तहसील में आयोजित किसान दिवस में बकाया गन्ने के भुगतान का मुद्दा किसानों ने उठाया। एडीएम भरत पांडे ने गन्ना किसानों को ऊन मिल की चीनी नीलाम करके गन्ने का भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों से गन्ने की फसल के साथ तिलहन का भी उत्पादन करने पर जोर दिया, ताकि उन्हें वाजिब दाम मिल सके।
बुधवार को ऊन तहसील दिवस में किसान दिवस आयोजित किया गया। किसान दिवस में रंगाना निवासी वेदप्रकाश ने ऊन चीनी मिल से किसानों के गन्ना भुगतान की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि चीनी मिल मालिक द्वारा हरियाणा के पानीपत में कहीं चीनी को स्टाक कर रखा है। मिल की स्टाक का पता लगा कर चीनी नीलाम की कार्यवाई कराए जाने का अनुुुुरोध किया।
जिस पर एडीएम भरत पांडेय ने तहसीलदार ऊन मदनलाल राठौर को निर्देश दिया कि 30 सितंबर के बाद मिल का चीनी नीलामी का न्यायालय का स्टे समाप्त होने के तुरंत बाद कुर्क की गई चीनी को नीलाम कर किसानों के गन्ने के भुगतान की व्यवस्था कराए तथा डीसी पानीपत को कार्रवाई के लिए पत्राचार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि गन्ने के अलावा अन्य फसल तिलहन, धान आदि का उत्पादन करें। यहां पशु पालन फूलों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। किसान दिवस में कृषि उपनिदेशक हरेंद्र उपाध्याय ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। अधिशासी अभियंता विजयपाल सिंह, तहसीलदार मदनलाल राठौर, मास्टर जगमेर शर्मा, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र भाष्कर, सुनील आदि उपस्थित रहे।