फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mahant will become CM, Josh Joshi

महंत बनेंगे सीएम, भाजपाइयों में जोश

Sun, 19 Mar 2017 12:13 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mahant will become CM, Josh Joshi
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  मुख्यमंत्री पद के लिए महंत आदित्यनाथ के नाम की घोषणा होने के बाद भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। वहीं, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी जश्न मनाया। 
विज्ञापन


गोरखपुर से सांसद महंत आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग काफी समय से चल रही थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। इसके बाद मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर कई दिन से अटकलों का दौर चल रहा था। शनिवार को महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने के नाम पर मुहर लग गई।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार शाम नगर के मोहल्ला रेशमी कटहरा स्थित गंगा मंदिर में भाजपाइयों की मीटिंग हुई, जिसमें महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री चुनने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां भी बांटी और एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर भाजपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर विपिन कौशिक, यशपाल पंवार, सुनील अरोरा, संदीप  नामदेव, पंकज कश्यप, नवीन गर्ग, सोमदत्त गौतम, राजू जांगिड, शिवम बंसल,  अनुराग शर्मा, रोबिन गर्ग, पूरणचंद जाटव, विनोद गर्ग आदि मौजूद रहे। वहीं, नया बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर डांस किया और आतिशबाजी की। यहां पर समर्थकों ने हर हर मोदी, हर हर महंत के नारे लगाए। इस दौरान सुभाष वालिया,  पंकज वालिया, अजित गर्ग, टीटू नरूला, अर्जुन चौधरी, प्रदीप गर्ग, अमित  वालिया, हनी मित्तल, शरद गुलाटी, विनोद, पवन, मोहित गोयल, प्रिंस वालिया,  विकास वालिया, अनुराग गोयल, विजय गुप्ता, संदीप मित्तल आदि मौजूद रहे।  


उधर, मोहल्ला रेलपार में रेलवे स्टेशन के सामने युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सांसद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री चुनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए ढोल बाजे के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान राजीव मौर्य एडवोकेट, कुलदीप उपाध्याय, बिट्टू सिंह, विक्रांत भारद्वाज, संदीप उपाध्याय, सोनू गोयल और मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed