भक्तों ने की भगवान गणेश की महाआरती
शामली। विश्वकर्मा नगर में गणेश उत्सव परिवार के तत्वावधान में आयोजित गणपति महोत्सव में चौथे दिन भी भक्तों ने महाआरती की। आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनय पांचाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह और शाम भक्त महाआरती के लिए उमड़ रहे हैं। कार्यक्रम 19 सितंबर तक चलेगा। इस अवसर पर रमेश चंद, महेंद्र कुमार, मधुसूदन गौड़, संजय कुमार, पप्पू, करुणा, तरुण, रोहित विश्वकर्मा, पुनीत द्विवेदी, शुभम जांगिड़ आदि मौजूद रहे। उधर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित शाकंभरी देवी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान लाला महेंद्र, अश्वनी कांबोज, मनोज मित्तल, प्रदीप शर्मा, पुनीत नामदेव आदि मौजूद रहे।