फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   made aware of women's rights

महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Thu, 02 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
made aware of women's rights
गढ़ीपुख्ता के विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में मिशन शक्ति जागरूकता कार्य - फोटो : SHAMLI
महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि सोशल साइट के माध्यम से साइबर क्राइम किया जा रहा है। जिससे बचने का श्रेष्ठ माध्यम जागरूकता है। सरकार ने महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे बड़े प्लेटफार्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है। साथ ही किसी भी सोशल साइट को प्रयोग करने से पहले उसके प्रयोग की शर्तों और नियम को जानना आवश्यक है। सरकार ने महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रखे हैं।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि प्रत्येक थाना स्तर पर महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। महिला सुरक्षा में 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस आदि लगे हुए हैं। इन सब का उद्देश्य भयमुक्त समाज की स्थापना और नारी सुरक्षा है। महिला पुलिस कर्मी ने कहा कि किसी भी महिला के सामने कोई भी समस्या आ रही है तो वह पुलिस की सहायता ले सकती है। पुलिस मामले में तत्काल कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मी लोकेंद्रा, राधे श्याम गिरी, उदयवीर गिरी, अनु गिरी, जाहिद कुरैशी, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed