फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   made aware of laws and rights

कानूनों और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Sat, 23 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
made aware of laws and rights
कैराना सीएचसी पर जिला विधिक जागरूकता शिविर में बोलते अपर जिला सत्र न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार - फोटो : SHAMLI
कानूनों और अधिकारों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

शामली, कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोगों को कानूनों व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अमृत महोत्सव के दौरान शुक्रवार को आयोजित शिविर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार ने सभी को कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी। शिविर में लोगों को उनके विधिक अधिकारों एवं शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही लोगों को लोक अदालत के माध्यम से विवादों के निस्तारण के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/नोडल अधिकारी सिविल जज सीनियर डिविजन विजय वर्मा ने बताया कि न्याय सबके लिए हैं। इसी संकल्पना को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्य कर रहीं हैं। समाज के जो कमजोर व्यक्ति जिन को न्याय नहीं मिल पा रहा है। न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे लोगों को निशुल्क सहायता प्रदान की जाती है। लोक अदालत के माध्यम से भी सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों का निपटारा किया जाता हैं। ऐसा कोई व्यक्ति जिसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। वो विभागों के चक्कर काट कर परेशान हैं। ऐसे व्यक्ति सादे कागज पर जिला विधिक प्राधिकरण को पत्र लिख सकते हैं। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजेंद्र कुमार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग व आरिश खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed