{"_id":"57aa27ca4f1c1b0f11ee4dcc","slug":"los-agricultores-de-enojo-en-la-oficina-bancaria-con-incrustaciones-de-bloqueo","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज किसानों ने बैंक शाखा पर ताला जड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज किसानों ने बैंक शाखा पर ताला जड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऊन। रजामंदी के बगैर खाते से प्रीमियम काटने पर किसानों ने पिंडौरा स्थित पीएनबी शाखा पर प्रदर्शन कर ताला जड़ दिया। सूचना मिलने पर बैंक पर पहुंचे एलडीएम और बैंक मैनेजर को भी घंटों धूप में बैठाए रखा। मांग पूरी न होने तक बैंक को बंद रखने का एलान किया।
मंगलवार को तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर पहुंचे किसानों ने प्रदर्शन किया। बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के खातों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए दो प्रतिशत की दर प्रीमियम काटा जा रहा है। जिससे नाराज किसानों ने बैंक पर तालाबंदी कर मैनेजर प्रवीण कुमार को अपने बीच में बैठा लिया।
सूचना पर पहुंचे बैंक लीड मैनेजर एचपी तोमर ने किसानों को बताया कि शासन द्वारा दिए आदेश के बाद ही खातों से प्रीमियम काटा जा रहा है। उन्होंने किसानों से बैंक के कामकाज को सुचारु रुप से चलने देने का आग्रह किया। नाराज किसानों ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
किसानों ने आरोप लगाया कि बीमा उनकी मर्जी के खिलाफ किया गया है। उन्हीं किसानों का बीमा करने की मांग की जो किसान कराना चाहता है तथा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब बैंक का ताला नहीं खुलने देंगे। जिस पर अधिकारी वापस लौट गए। मौके पर धीर सिंह, जगमेर, डॉ. नरेंद्र, किशन लाल, जयवीर, सुनील , कपिल, ओम सिंह आदि रहे।
भुगतान के लिए मिल में प्रदर्शन
ऊन। गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को ऊन शुगर मिल में जमकर प्रदर्शन किया। ऊन स्थित सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लि. किसानों का गन्ना भुगतान करने में सबसे पीछे है। भुगतान ना होने से नाराज क्षेत्र के किसानों ने सुबह शुगर मिल में प्रदर्शन कर भुगतान की मांग की।
आरोप है कि मिल ने कुछ किसानों के साथ मिलीभगत कर उनका पूरा भुगतान कर दिया है। उन्होंने उन किसानों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की। जिस पर किसानों के बीच पहुंचे महाप्रबंधक (केन) पीएन सिंह ने कर्मचारी न होने के कारण सूची देने में असमर्थता जताई । जिस पर किसानों व गन्ना महाप्रबंधक के बीच नोकझोंक होती रही।
बाद में महाप्रबंधक ने बुधवार को सूची देने तथा तत्काल चार करोड़ 40 लाख रुपये का भुगतान कराने तथा 45 दिन के अंदर समस्त भुगतान देने का आश्वासन दिया। जिस पर किसान शांत हुए। मौके पर रविंद्र, संजीव, प्रमोद, सुनील, कपिल, योगेश, अजीत, बिट्टू आदि शामिल रहे।