फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Long queue to get ration

राशन लेने के लिए लगी लंबी कतार

Thu, 02 Apr 2020 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Long queue to get ration
शामली क्षेत्र के गांव करौडी में राशन का सामान न मिलने पर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
राशन लेने के लिए लगी लंबी कतार
विज्ञापन

झिंझाना(शामली)। लॉकडाउन में जरूरतमंदों को चिंता सता रही है कि पता नहीं कब डीलर कह दे कि राशन खत्म हो गया। इसलिए सुबह से ही राशन की दुकानों पर लोग लंबी लाइनों में लग रहे हैं। राशन डीलरों के यहां वितरण के दौरान अव्यवस्था का आलम होने के कारण लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ भी गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। कई स्थानों पर पुलिस ने दुकानों पर पहुंचकर लॉकडाउन का पालन कराते हुए व्यवस्था बनाई।
राशन कम देने पर उपभोक्ताओं का हंगामा
शामली के गांव किरोड़ी में उपभोक्ता विकास, प्रमोद, किरणपाल, पंकज कुमार, प्रमोद, सुमित, खुर्शीदा, गुड्डी आदि ने डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके चलते डीलर दुकान बंद कर चला गया। इसके चलते काफी लोग राशन से वंचित रह गए। ग्राम प्रधान पितमो ने बताया कि उपभोक्ताओं से उन्हें राशन कम देने की शिकायत मिली है। इसके बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

गोल घेरे बने होने पर भी राशन लेने के लिए मारामारी
झिंझाना के गांव मछरौली में राशन लेने वाले लोगों की भीड़ एकत्र न हो इसके लिए दुकान के बाहर गोल घेरे के निशान लगे हुए थे। लोग बिना नियम का पालन किए ही राशन ले रहे थे। ग्राम प्रधान शर्मिष्ठा देवी ने बताया कि राशन वितरण की व्यवस्था कराई गई है। गांव गुज्जरपुर में अधिकारियों को शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को राशन का वितरण हुआ। ग्राम प्रधान कय्यूम ने बताया कि राशन डीलर को सभी को राशन देने के निर्देश दिए गए थे। सभी को राशन का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed