फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Like Ram socialist housing residences

कांशीराम आवासों की तरह समाजवादी आवास

Sun, 11 Oct 2015 01:23 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 11 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में कांशीराम आवास योजना की तर्ज पर समाजवादी आवास योजना में गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


समाजवादी आवास योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना को लागू करने के लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा कोई भूमि अभी तक उपलब्ध कराई गई है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को आवास योजना के तहत दो हजार भवनों का लक्ष्य दिया गया। जिसमें 888 भवनों का निर्माण शुरू हो गया है।

 मेरठ विकास प्राधिकरण, हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण को 1980 भवनों की स्वीकृति दी गई। बुलंदशहर- खुर्जा, मुजपफरनगर-शामली विकास प्राधिकरण, बागपत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण से समाजवादी आवास योजना के तहत भूमि का प्रस्ताव 31 अगस्त तक शासन ने मांगा था। इन जिलों के विकास प्राधिकरणों द्वारा समाजवादी आवास योजना के लिए भूमि की उपलब्धता की रिपोर्ट नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन


11 सितंबर को उत्तर प्रदेश के शहरी नियोजन एवं आवास सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में  मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को निर्देश देकर शामली में समाजवादी आवास योजना के लिए पांच एकड़ नजूल की भूमि चिह्नित कर उसे खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद कुमार यदुवंशी ने डीएम ओपी वर्मा को एक पत्र भेजकर समाजवादी आवास योजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि जिले में नजूल की भूमि नहीं है। वह प्राइवेट भूमि को खरीद कर योजना को लागू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed