फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Leopard seen in the forest in Udpur, villagers in panic

Shamli News: उदपुर में जंगल में तेंदुआ दिखा, दहशत में ग्रामीण

Sat, 01 Jun 2024 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 01 Jun 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in the forest in Udpur, villagers in panic
चौसाना। बिड़ौली मार्ग पर गांव उदपुर गांव में शुक्रवार सुबह खेतों में कर रहे किसानोें ने तेंदुआ देखा। इस पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना पाते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को तलाश किया, मगर उसका कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

उदपुर में शुक्रवार को किसान खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच कुछ किसानों ने शाकिर के खेत में तेंदुआ देखने का दावा किया। सूचना गांव में पहुंची तो काफी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों में पहुंचे। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। यदि टीम पहले पहुंच जाती तो शायद तेंदुए को पकड़ा जा सकता था। ग्रामीणों में तेंदुआ को लेकर दहशत है। ग्रामीणों ने जल्द तेंदुआ को पकड़वाने की मांग की है। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि तेंदुआ को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

कांधला से रेस्क्यू किया था तेंदुआ
चार माह पूर्व ही कांधला के सुन्ना गांव से वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को रेस्क्यू किया था। काफी दिन से यहां पर तेंंदुआ दिखाई दे रहा था, मगर वन विभाग पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा था। दहशत के कारण ग्रामीण परेशान थे। इसके अलावा चौसाना, जलालाबाद क्षेत्र में भी तेंदुआ दिखाई दे चुका है। मगर वन विभाग तेंदुआ को पकड़ने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed