{"_id":"66648d97504314ef7f0db8f1","slug":"leopard-seen-in-shamli-leopard-seen-again-in-chautara-paw-marks-found-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में तेंदुए की दहशत: चौतरा में फिर दिखा तेंदुआ, मिले पंजों के निशान, ग्रामीणों ने जागकर काटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में तेंदुए की दहशत: चौतरा में फिर दिखा तेंदुआ, मिले पंजों के निशान, ग्रामीणों ने जागकर काटी रात
Sat, 08 Jun 2024 10:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:47 PM IST
सार
शामली के चाैतरा में शनिवार को फिर से तेंदुआ नजर आया। यहां लोगों को तेंदुए की पंजे के निशान मिले हैं। वहीं तेंदुए की दहशत में ग्रामीण जागकर रात काट रहे हैं।
विज्ञापन
तेंदुए के निशान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झिंझाना थानाक्षेत्र के चौतरा गांव में शनिवार की देर रात करीब 9 बजे ग्रामीणों ने फिर से तेंदुए को देखने का दावा किया। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना पाते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पिछले तीन दिन से झिंझाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। चौतरा गांव के ग्रामीण हाशिम, अय्यूब, इलियास, असलम, मोहसीन ने बताया कि कैराना, झिंझाना की सीमा पर देर रात फिर से एक तेंदुआ एक से दूसरी साइड की तरफ जाते दिखाई दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जयंत का मंत्री बनना तय: शपथ ग्रहण के लिए बुलावा, केंद्रीय मंत्रिमंडल में 10 वर्ष बाद चौधरी परिवार की वापसी
विज्ञापन
सूचना पर ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। हालांकि तेंदुए का पता नहीं लग सका।
उधर, कैराना की सीमा पर तेंदुआ पकड़े जाने की अफवाह फैल गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी का कहना है कि तेंदुए को तलाश किया जा रहा है। पैरों के निशान मिले हैं, उनकी जांच की जा रही है।