फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Leopard also seen in Kandela and Gogwan

कंडेला और गोगवान में भी दिखा तेंदुआ

Wed, 10 Aug 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Leopard also seen in Kandela and Gogwan
कंडेला और गोगवान में भी दिखा तेंदुआ
विज्ञापन

कैराना। जगनपुर के बाद कंडेला व गोगवान के रास्ते में भी तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आई है। कंडेला के ग्रामीण ने बताया कि सुबह के समय तेंदुआ एक लावारिस बछड़े को उठा कर ले गया, जबकि गोगवान के ग्रामीणों ने भी पुलिस को सूचित करके तेंदुआ देखे जाने की बात कही।

पिछले कई दिनों से जगनपुर के ग्रामीण तेंदुए की दहशत में जी रहे है। सोमवार रात वन विभाग की टीम ने जगनपुर के जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। पिंजरे के अंदर तेंदुए को आकर्षित करने के लिए कुत्ता बांधा गया है। जगनपुर के ग्राम प्रधान राकेश ने बताया कि सुबह के समय कंडेला निवासी मदन का फोन आया था। मदन ने बताया था कि उनके गांव के जंगल से तेंदुए को एक लावारिस घूमने वाले बछड़े को उठा कर ले जाते देखा गया। वहीं दरोगा जयकिशोर ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें गोगवान के ग्रामीणों ने फोन करके बताया था कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे गोगवान के खड़ंजे पर उन्होंने तेंदुआ जाते हुए देखा है। जिसके बाद वो गोगवान गए थे और ग्रामीणों से पूछताछ की थी। लेकिन अभी तक तेंदुए द्वारा किसी भी ग्रामीण पर हमला करने की बात सामने नहीं आई है। उधर वन विभाग के बीट प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि जगनपुर में पिंजरा लगाया गया है। लेकिन तेंदुए की अभी तक कोई सटीक सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed