फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lekhpal assaulted for stopping the occupation of government land

सरकारी भूमि पर कब्जा रोकने पर लेखपाल के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal assaulted for stopping the occupation of government land
सरकारी भूमि पर कब्जा रोकने पर लेखपाल से मारपीट
विज्ञापन

कैराना (शामली)। गांव बसेड़ा में सरकारी भूमि पर कब्जा रोकने पहुंचे लेखपाल के साथ आरोपियों ने मारपीट करते हुए रजिस्टर फाड़ दिए। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने हरियाणा निवासी आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

लेखपाल अजीत पंवार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव बसेड़ा में करीब नौ बीघा भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम के आदेश पर 27 अप्रैल को वह मौके पर गए थे। मौके पर आरोपियों ने सरकारी भूमि पर अनधिकृत कब्जा कर रखा था। जैसे ही उन्होंने कार्रवाई शुरू की तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। सरकारी काम में बाधा डालते हुए सरकारी रजिस्टर फाड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी कुरबान, नाजिम, जिंदा, इमरान, अरशद, नवाज, मेहरदीन व जाकिर निवासी गांव राणा माजरा थाना सनौली, जिला पानीपत, हरियाणा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed