फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Layers of mining mafia raking CBI

खनन माफिया की परतें उधेड़ रही सीबीआई

Sun, 05 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 05 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Layers of mining mafia raking CBI
mining - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अवैध रेत खनन की जांच के लिए सीबीआई टीम खनन माफिया की परतें उधेड़ने में लगी हुई है। मौके पर पहुंचकर जांच करने के साथ ही जगह जगह लोगों से बातचीत की जा रही है। वहीं, लोगों से कहा गया है कि अवैध खनन के बारे में कोई कुछ बताना चाहता है, तो उससे सहयोग लिया जाएगा। 
विज्ञापन


तीन दिन से सीबीआई के एडिशनल एसपी एनके पाठक, डिप्टी एसपी केपी शर्मा और पीसी वेदपाल सिंह की टीम हाईकोर्ट के आदेश पर यमुना नदी से अवैध खनन की जांच करने शामली जिले में आई हुई है। टीम के सदस्यों को थानाभवन स्थित शुगर मिल ठहराया गया है। सीबीआई टीम ने शनिवार को भी यमुना खादर क्षेत्र में भ्रमण कर खनन की जांच की। अभी तक टीम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

टीम लीडर एडिशनल एसपी एनके पाठक का कहना है कि गंभीर मामला है, इतनी जांच पूरी करने में समय तो लगेगा ही। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने पर रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश कर दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीबीआई टीम ने पुलिस प्रशासन से 2012 से अब तक अवैध खनन करने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा था। मालूम चला है कि इस अंतराल में रेत खनन कर लाए जा रहे वाहनों को पकड़ने और कार्रवाई के करीब 50 से ज्यादा मामले दर्ज हुए। उन सभी के संबंध में सीबीआई टीम ने ब्योरा संकलित कर लिया है। इस ब्यौरे के आधार पर भी सीबीआई जांच करने में लगी हुई है। 

खनन के सिंडीकेट तक पहुंचना है
अवैध रेत खनन को बड़ा सिंडीकेट संचालित करता है। इस खेल में खनन माफियाओं के साथ ही सफेदपोश कनेक्शन भी बताया जाता है, जिस कारण खनन माफिया बेखौफ होकर यमुना नदी का सीना चीरते रहे हैं। सीबीआई टीम भी प्रयास में लगी है कि अवैध खनन करने और कराने वालों की जड़ों तक पहुंचाया जाए। ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।


अधिकारियों पर हुए हैं जानलेवा हमले
शामली। यमुना नदी को जाने वाले रास्ते के किनारे ही रेत के ढेर लगे           मिले। इसी स्थान पर दो साल पूर्व खनन माफियाओं ने तत्कालीन नायब तहसीलदार और तत्कालीन झिंझाना थानाध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर          दिया था। इसके अलावा बल्हेड़ा और पठेड़ गांव के निकट भी यमुना नदी के रास्तों पर जगह जगह रेत के ढेर और नदी किनारे गहरे गड्ढे मिले, जो अवैध रेत खनन को बयां करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed