{"_id":"609eb8c68ebc3e6ac9443b87","slug":"laborer-became-another-name-for-panic-shamli-news-mrt53834907","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी करने वाला मुकीम बना था दहशत का दूसरा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी करने वाला मुकीम बना था दहशत का दूसरा नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी करने वाला मुकीम बना था दहशत का दूसरा नाम
शामली/कैराना। राज मिस्त्री के पास मजदूरी करने वाला मुकीम काला कुछ ही समय में जरायम की दुनिया में दहशत का दूसरा नाम बन गया था। पउप्र समेत कई राज्यों में लूट, डकैती, हत्या की वारदातों को अंजाम देकर आतंक मचाया।
कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी मुकीम काला पहले राजमिस्त्री के पास मजदूरी करते उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के पानीपत में उसने डकैती की वारदात कर अपराध की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम बढ़ाते हुए लूट व राहजनी की घटनाएं कीं। कैराना में 2013 में चार व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में मुकीम सुर्खियों में आया था। इसके बाद 2014 में कैराना के दो व्यापारियों की दिनदहाड़े हत्या करने के मामले में मुकीम गैंग का नाम सामने आया था।
पुलिस के मुताबिक मुकीम काला के गिरोह में अधिकतर बदमाश शामली व सहारनपुर जनपद के शामिल रहे। अकेले शामली जिले में मुकीम पर हत्या के चार, आर्म्स एक्ट के दो, लूट डकैती के आठ, गैंगस्टर के दो, जानलेवा हमला करने पांच, रंगदारी के दो और अदालत के आदेश की अवहेलना करने के तीन मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मुकीम गैंग के लगभग सभी बदमाश जेल में है। अगर कोई बदमाश अब भी उसके संपर्क में रहा है, तो उसे चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।