फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kulwant died after being shot in a dispute over drinking

खुलासा: शराब पीने का आदी था पिता, बेटे के विरोध करने पर तमंचे की छीना-झपटी में गोली चलने से हुई मौत

Mon, 30 Aug 2021 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 11:56 PM IST
सार

दरअसल, शराब पीने के विवाद के दौरान कुलवंत घर में रखा तमंचा ले आया। बेटे ने उससे तमंचा छीनने की कोशिश की। इसी छीना-झपटी के दौरान गोली चल गई, जो कुलवंत के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Kulwant died after being shot in a dispute over drinking
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में कुलवंत सिंह की मौत शराब पीने का विरोध करने पर हुए विवाद में हुई थी। बेटे के विरोध करने पर कुलवंत घर में रखा तमंचा निकाल लाया था और उसके व बेटे की बीच तमंचे को लेकर हुई छीना झपटी के दौरान तमंचे से गोली चल गई और जो कुलवंत के सिर में जा लगी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तरफ से नाबालिग बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सीओ कैराना जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच में सामने आया कि कुलवंत सिंह (55) शराब पीने का आदी था। रविवार रात को भी वह घटना के वक्त शराब पी रहा था। उसके 16 वर्षीय बेटे ने शराब पीने का विरोध किया और इसी पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन


विवाद के दौरान कुलवंत घर में रखा तमंचा ले आया। बेटे ने उससे तमंचा छीनने की कोशिश की। इसी छीना-झपटी के दौरान गोली चल गई, जो कुलवंत के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी दलजीत कौर की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से रायफल लूटने और खालिस्तानी संगठन से कनेक्शन के चलते जेल में है मझला बेटा
डेरा अजीजपुर में मरे कुलवंत सिंह के तीन बेटे हैं। उसका मझला बेटा जर्मन सिंह तीन साल पहले दो अक्तूबर 2008 को चौसाना चौकी की कमालपुर चेकपोस्ट पर तैनात सिपाही संसार सिंह और होमगार्ड संदीप पर हमला रायफल लूटने के मामले में जेल गया था।
 

पुलिस ने करीब 15 दिन बाद मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनसे लूटी गई रायफल बरामद कर ली थी। पुलिस ने आरोपियों का कनेक्शन खालिस्तानी आतंकी संगठन से होने का खुलासा किया था और बताया था कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सभा में हिंसा फैलाने के लिए पुलिस से हथियारों को लूटा गया था।

 

खालिस्तानी कनेक्शन मिलने के बाद इसकी जांच एनआईए को सौंपी गई थी। बाद में जर्मन सिंह को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से वह जेल में है। कुलवंत का सबसे बड़ा बेटा करनाल में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed