{"_id":"58c049c14f1c1b187bdc5885","slug":"kishore-s-death-by-crushing-truck-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, हंगामा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मुजफ्फरनगर मार्ग पर कस्बा बनत में ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत हो गई, जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गुस्साए लोगों ने शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। करीब डेढ़ घंटे हाईवे जाम रहा। बाद में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
सहारनपुर जिले के तीतरो कस्बा निवासी मुकीम का 12 वर्षीय पुत्र जोएब उर्फ आलिम अपने मामा आजाद खां निवासी कस्बा बनत के यहां शादी समारोह में आया हुआ था।
बुधवार को जोएब अपने साथी उमर खान पुत्र इमरान निवासी बुटराडा तथा एक अन्य किशोर के साथ रेहड़ी लेकर सड़क के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान शामली की ओर से आए ट्रक चालक ने किशोरों की अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक से कुचलने के कारण जोएब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमर खान और तीसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायल किशोर को राहगीरों की मदद से शामली ले जाकर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
वहीं, किशोर की मौत पर गुस्साए परिजनों ने शामली- मुजफ्फरनगर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सिटी उपेंद्र यादव, आदर्श मंडी थानाध्यक्ष साहब सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार और थानाध्यक्ष थानाभवन अनुराधा सिंघल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक की गिरफ्तारी और किशोर के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग पर भीड़ हंगामा करती रही। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष को शासन से उचित आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही आरोपी ट्रक चालक को पकड़े जाने की बात कही, तब जाकर हंगामा शांत हुआ और लोगों ने जाम खोल दिया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर ट्रैफिक संचालन बंद रहा।
शादी वाले घर में पसरा मातम
जोएब के मामा के घर में बुधवार सुबह से शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं, जिससे सभी लोग खुशी में थे। वहीं, जब हादसे में जोएब की मौत की सूचना परिजनों तक पहुंची, तो खुशियां काफूर हो गई और मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, आदर्श मंडी थाना पुलिस ने किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।