शामली। बुधवार को किसान यूनियन कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में पहुंचे और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना दिया। अपनी सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप कुमार को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने आंदोलन कारी मुकदमे वापस लिए जाने, 60 साल से ऊपर के किसानों को वृद्ध पेंशन दिलाए जाने, सभी फसलों को लाभकारी मूल्य दिलाए जाने, किसानों के एक मुश्त संपूर्ण कर्ज माफ करने व गन्ना मूल्य 14 दिन में कराए जाने की मांग की है। मौके पर सवित मलिक, मुर्सलीन, जयपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, रणकुमार तोमर, संजीव कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट में ज्ञानप देने पहुचे किसान युनियन के सदस्य- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते किसान- फोटो : SHAMLI