फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kisan Shakti united country: Naresh Tikait

देश की किसान शक्ति एकजुट हो : नरेश टिकैत

Fri, 07 Oct 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 07 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kisan Shakti united country: Naresh Tikait
जयंती समारोह में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
शामली में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमरशहीद बाबा मोहर सिंह और भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिवस पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर अमर शहीद बाबा मोहर सिंह, बाबा टिकैत के बताए सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया। खिलाड़ियों और पहलवानों को अमर शहीद मोहर सिंह, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अवार्ड से सम्मानित किया गया।      
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को माजरा रोड स्थित कृष्णा गार्डन में अमर शहीद बाबा मोहर सिंह, भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्म दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल नौहार मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी से मिलकर वकालत कर चुके हैं। उन्होंने दोनों महापुरुषों का जन्मदिन राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।  
विज्ञापन

समारोह में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने अमर शहीद मोहर सिंह और भाकियू सुप्रीमो चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को राष्ट्रीय धरोहर बताते हुए कहा कि मौजूदा समय में किसान शक्ति को एकजुट होने की आवश्यकता है। किसानों के बिखराव को रोकना होगा। नरवाल खाप के अध्यक्ष चौधरी भलेराम नरवाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में हरियाणा के रिटायर्ड डीजीपी चौधरी महेंद्र सिंह निर्वाल, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, बाबा सूरजमल,  बाबा श्याम सिंह, बाबा संजय कालखंडे, गजेंद्र अहलावत ने विचार व्यक्त किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक भाकियू नेता सतपाल पहलवान रहे। इस मौके पर अतिथियों ने पहलवान, खिलाड़ियों को अमरशहीद मोहर सिंह, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बलवीर सिंह, निर्वाल खाप के चौधरी चंद्रवीर सिंह कंवरपाल मालैंडी, शामली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, घनश्याम दास गर्ग, चंद्रवीर सिंह एडवोकेट, प्रसन्न चौधरी, देवराज पहलवान मौजूद  रहे। कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह पहलवान ने किया। उधर, मोहल्ला रेलपार स्थित संगम बारात घर में प्रवेंद्र निर्वाल द्वारा आयोजित अमर शहीद बाबा मोहर सिंह के जयंती समारोह में हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाल खाप के चौधरी चंद्रवीर सिंह निर्वाल ने की। समारोह में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल, बहावड़ी थांबा के थांबेदार बाबा श्यामसिंह, बाबा संजय कालखंडे, हरियाणा प्रांत से आए निर्वाल खाप के अध्यक्ष भलेराम नरवाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुुक्त उद्योग व्यापार        मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, डाक्टर प्रताप चौधरी, न्यायाधीश  इंद्रेश देवी, अमित निर्वाल, ज्ञानेंद्र सिंह, शामली चीनी मिल के यूनिट हेड आरबी खोखर, सतपाल पहलवान पुष्पेंद्र डायरेक्टर, विनोद निर्वाल, सुरेंद्र आर्य, राजवीर सिंह मुंडेट आदि ने अमर शहीद  बाबा मोहर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इससे पूर्व बारात घर का उद्घाटन नगरपालिका के चेयरमैन अरविंद संगल, चौधरी चंद्रवीर सिंह निर्वाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed