फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kisaano ne afsaro ke anurodh ko thukraaya

किसानों ने अफसरों के अनुरोध को ठुकराया  

Sun, 27 Jan 2019 11:33 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sun, 27 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
kisaano ne afsaro ke anurodh ko thukraaya
file - फोटो : amarujala
पिछले साल का संपूर्ण बकाया भुगतान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का धरना रविवार को भी जारी रहा। एडीएम केबी सिंह ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना समाप्त करने अनुरोध किया, लेकिन किसानों ने इसे ठुकरा दिया। 
विज्ञापन

रविवार को किसान यूनियन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान न होने तक बेमियादी धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। धरनास्थल पर एडीएम केबी सिंह, डीसीओ डाक्टर अनिल भारती, सीओ अशोक कुमार सिंह ने पहुंचकर   बेमियादी धरना समाप्त करने का अनुुरोध किया। किसानों ने एडीएम के इस अनुरोध को ठुकरा दिया है। किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक ने  कहा कि जब तक संपूर्ण गन्ने का भुगतान नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा। धरने में गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक, बहावडी थांबेदार श्याम सिंह, कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे, रामपाल, बाबूराम पंवार, रविंद्र कुमार, यूनियन के प्रदेश महासचिव संजीव लिलौन, जिलाध्यक्ष मनोज पंवार, चोहल सिंह, रघुवीर सिंह, जयपाल सिंह कुडाना, सुखपाल सिंह, अंकुर आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन

उधर डीएम अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि शामली चीनी मिल के प्रबंधक बाहर है। उनकी चीनी मिल चलाने को लेकर वार्ता जारी है। यदि चीनी मिल प्रबंधन ने सोमवार तक शामली चीनी मिल को चालू नहीं किया तो जिला प्रशासन अगला कदम उठाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed