{"_id":"684887093c414813c30eaa86","slug":"kindness-to-mali-age-reduced-by-ten-years-in-the-dkindness-to-mali-age-reduced-by-ten-years-in-the-document-to-extend-tenurecument-to-extend-tenure-shamli-news-c-26-1-sal1002-143555-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: माली पर मेहरबानी... कार्यकाल बढ़ाने के लिए दस्तावेज में घटा दी दस साल उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: माली पर मेहरबानी... कार्यकाल बढ़ाने के लिए दस्तावेज में घटा दी दस साल उम्र
विज्ञापन
शामली प्रगति मार्केट में जिला उद्यान विभाग का कार्यालय । संवाद
महबूब अली
शामली। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में किसानों को लाभ देने के नाम पर गोलमाल करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जिला उद्यान विभाग में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है।
विभाग में तैनात माली का कार्यकाल बढ़ाने के लिए दस्तावेजों में खेल करके दस साल उम्र घटा दी गई। मामले की जांच हुई तो गोलमाल सामने आया। प्रभारी सहायक लेखाकार ने यह कारनामा किया था। अब विभागीय अधिकारियों ने आलाधिकारियों को मामले की रिपोर्ट भेजी है। कैराना क्षेत्र के मवी मामौर गांव निवासी रामचरण जिला उद्यान विभाग में माली के पद पर तैनात थे। उन्हें वर्ष 2024 में रिटायर होना था। इस बीच विभागीय अधिकारियों को पता चला कि माली के जन्मतिथि के दस्तावेजों में गोलमाल करके उनके कार्यकाल की तारीख को करीब दस साल बढ़ा दिया गया है। इसकी जांच के लिए अधिकारियों के निर्देश पर सहारनपुर के जिला उद्यान अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र मान ने बताया कि जांच में सामने आया कि माली का कार्यकाल बढ़ाने के लिए विभाग के प्रभारी सहायक लेखाकार सचिन ने गोलमाल किया। उसने माली रामचरण की जन्मतिथि 10 अक्तूबर 1964 के स्थान पर दस साल बढ़ाकर 1974 कर दी।
जिसके लिए उसने फ्लूड का प्रयोग किया। माली का जब वर्ष 2024 में रिटायर होने का समय आया तो उसने कहा कि उसे समय से पहले ही रिटायर किया जा रहा है। उसकी जन्मतिथि 1974 है।
विज्ञापन
गठित समिति ने जांच की तो सहायक लेखाकार सचिन द्वारा दस्तावेज में फ्लूड के माध्यम से गोलामल की बात सामने आई। रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।जिला उद्यान अधिकारी का कहना है कि मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। हालांकि, सहायक लेखाकार पर गोलमाल के एक अन्य प्रकरण में कार्रवाई की जा रही है।