{"_id":"5e653e9d8ebc3ec559283e2c","slug":"kick-on-the-road-when-the-car-was-on-the-side-the-video-went-viral-shamli-news-mrt4728509114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में साइड लगने पर बीच सड़क पर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में साइड लगने पर बीच सड़क पर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
विज्ञापन
कार में साइड लगने पर बीच सड़क पर चले लात- घूसे चले, वीडियो वायरल
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में हनुमान रोड पर दो कार की आपस में साइड लगने को लेकर हुए विवाद में बीच सड़क पर दोनों कार सवार युवकों के बीच जमकर लात घूसे चले। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में लोगों ने बीच में पड़कर दोनों को शांत किया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। मारपीट की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रविवार दोपहर को धीमानपुरा की तरफ से दो कार आगे पीछे आ रही थी। जब दोनों कार हनुमान रोड पर पहुंची तो पीछे से चल रही कार ने ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश की तो दोनों कार की आपस में साइड लग गई। इसे लेकर दोनों कार में सवार युवक नीचे उतरे। दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और बीच सड़क में लात-घूसे चले। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मारपीट की घटना की पुलिस को जानकारी नहीं लगी। बाद में आसपास के लोगों ने बीच में पड़कर किसी तरह दोनों को एक दूसरे से छुड़ाया और समझाकर शांत किया। इसके बाद दोनों कार सवार युवक वहां से चले गए। इसी दौरान मारपीट की इस घटना की किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि यह मामला जानकारी में नहीं आया है न ही इस मामले में तहरीर आई है। उधर, मिल रोड पर गन्ना लदे दो ट्रैक्टर-ट्राली आपस में भिड़ने से दो किसानों के बीच मारपीट हुई। अन्य किसानों ने दोनों को समझाकर शांत किया। इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।